फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: बनारस की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

Sat, 12 Aug 2023 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हाथों में तिरंगा और लबों पर देशभक्ति के तराने। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे। यह दृश्य था अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’  का। 
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम। वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष। जोश, जज्बा और जुनून के साथ इंकलाब जिंदाबाद। अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार सुबह 8 बजे  वाराणसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। राजकीय क्वींस कॉलेज से मैदागिन चौराहे तक राष्ट्रभावना का सैलाब हिलोरे लेता रहा। स्वतंत्रता के गौरवशाली 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रास्ते में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 10
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
देश के वीर बलिदानियों को समर्पित रैली को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के गेट से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह और एजीआर ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता मौजूद रहे। आगे-आगे डीजे सिस्टम और फिर पीछे दो पंक्ति में छात्र-छात्राए गगनभेदी नारे बोलते आगे चलते जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
तिरंगा यात्रा के हरी झंडी दिखाते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत..., हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते स्कूली बच्चे...जोश व उत्साह से लवरेज माहौल देख सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी तालियां बजाईं। बाइकर क्लब की टीम भी बाइक पर तिरंगा कलर की पगड़ी पहनकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ती जा रही थी। डीजे के साथ बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

4 of 10
तिरंगा यात्रा को डीएम एस राजलिंगम ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
ऐ मेरे वतन के लोगों... जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करतीं हैं बसेरा... यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का.. जैस गीतों पर राष्ट्रनायकों के शौर्य का गान होता रहा। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे।
विज्ञापन

5 of 10
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों से स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट के साथ ही बैंड बजाते छात्र-छात्राओं का भी उत्साह भी देखते ही बन रहा था।  राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा जगतगंज, तेलियाबाग तिराहा से सिंह निकेतन मलदहिया होते हुए सरदार पटेल प्रतिमा मलदहिया, लहुराबीर के बाद वापस क्वींस इंटर कॉलेज आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

6 of 10
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में वैसे तो कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया लेकिन आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग बिरंगे परिधान में देशभक्ति का संदेश बांटती छात्राएं जिधर से गुजर रही थीं, हर कोई देखता ही रहा।
विज्ञापन

7 of 10
वाराणसी में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तेलियाबाग तिराहे पर महानगर युवा उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष मनीष चौबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पटेल धर्मशाला पर पटेल स्मारक अतिथि निवास तेलियाबाग के श्रीनाथ सिंह पटेल, श्रीराम मार्केट के पास वाराणसी फर्निचर व फर्निर्शिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल आदि ने स्वागत किया।

8 of 10
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
लोहा मंडी के पास लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह, वाराणसी के अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्र आदि रहे। लहुराबीर चौराहे पर लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

9 of 10
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में वैसे तो कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया लेकिन आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग बिरंगे परिधान में देशभक्ति का संदेश बांटती छात्राएं जिधर से गुजर रही थीं, हर कोई देखता ही रहा।
विज्ञापन

10 of 10
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इन विद्यालयों के विद्यार्थी हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में 14 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। क्वींस इंटर कॉलेज के साथ ही कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के साथ ही वनिता पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वायज और गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें