प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो तीन ज्योतिर्लिंगों को जोड़ेगी। ट्रेन के कोच बी5 में एक सीट पर भगवान शिव का मिनी मंदिर बनाया गया है। इसका मतलब रास्ते में भी यात्री भगवान शिव की दर्शन-पूजन कर सकेंगे। वहीं सीट पर भगवान शिव का मंदिर बनाने को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख और सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने संविधान की प्रस्तावना को ट्वीट किया है। जिसमें प्रधानमंत्री ऑफिस(पीएमओ) को भी टैग किया है। इस मामले में आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक का भी बयान आया है।