मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार चार बजे चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 29 फरवरी को एक्सप्रेस वे के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में कम से कम डेढ़ लाख की भीड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विकास के लिए एक्सप्रेस वे रीढ़ की हड्डी जैसा साबित होगा, यह विकास की रीढ़ है। भाजपा की सरकार ने ही बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। अब तक की सरकारों ने यहां उपेक्षा की है।
विज्ञापन
3 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी दल के नेताओं ने बुंदेलखंड की संपदा का प्रयोग किया लेकिन यहां विकास नहीं किया। अब भाजपा एक्सप्रेस वे पेयजल योजना और डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का प्रयास करेगी। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, लोगों का पलायन रुकेगा।
4 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगले महीने से पूरे बुंदेलखंड के सभी जिलों में पेयजल योजना चालू होगी। जिसके लिए 10000 करोड़ रुपए की लागत की योजना स्वीकृत हो चुकी है। किसी भी सरकार ने बुंदेलखंड के लिए इतना काम नहीं किया है।
सीएम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कार्य की समीक्षा के साथ ही 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को देखा।