फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोलार्क कुंड स्नानः पुत्र प्राप्ति की चाह में एक की गई जान, 50 से अधिक महिलाएं बेहोश

Mon, 28 Aug 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला

पुत्र प्राप्ति की कामना से लोलार्क कुंड में स्नान के लिए आए आजमगढ़ के परसहा निवासी राजेश यादव (33) की रविवार को गिरने के कारण मौत हो गई। साथ आए परिवारीजन शव लेकर वापस चले गए। इसी तरह स्नान के दौरान कुंड के किनारों, सीढ़ियों पर चोट लगने से जौनपुर की एक महिला समेत छह से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह रवींद्रपुरी स्थित क्रीं कुंड में मां के साथ स्नान कर रहा 10 वर्षीय बच्चा डूब रहा था लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे बचा लिया। आजमगढ़ जिले का राजेश यादव अपनी पत्नी अंजू के साथ लोलार्क कुंड में स्नान करने आया था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुंड में उतरते समय सीढ़ी पर पैर फिसलने के कारण राजेश गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला
आननफानन में  उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जौनपुर की अर्चना (35), आजमगढ़ की रीमा देवी, अर्चना देवी के अलावा कई महिलाएं घायल हो गईं। अजगरा की सुषमा (32) सीढ़ी से फिसलकर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे  एनडीआरएफ के कैंप में पहुंचाया जहां मेडिकल टीम ने उसके सिर पर छह टांके लगाए।

4 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला
बिहार के भभुआ से आई सुनीता का 10 वर्षीय बेटा आकाश क्रीं कुंड में स्नान के दौरान डूबने लगा। सुनीता के शोर मचाने पर समीप ही नहा रहे एक युवक ने आकाश को बचा लिया। इसके अलावा कुंड परिसर में ऊमस, बेचैनी के चलते 50 से अधिक महिलाएं अलग-अलग समय पर बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

5 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला
लोलार्क कुंड में स्नान पर्व के कारण रविवार को अस्सी से गोदौलिया चौराहा तक और रवींद्रपुरी मार्ग पर आमजन का पैदल चलना भी दूभर रहा। लंका स्थित रविदास गेट चौराहा और अस्सी से गौदौलिया चौराहा तक की गलियों में भी देखने को मिला। सुबह से देर रात तक जाम का सिलसिला जारी रहा और पुलिसकर्मी लाचार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lolark kund - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद लोलार्क कुंड और आसपास के इलाके में रविवार को उचक्कों की चांदी रही। इस दौरान उचक्कों ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों की चेन और पर्स उड़ा दी। आजमगढ़ के तरवा से आए कांस्टेबल मनोज यादव का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें