फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए सीएम योगी का तूफानी दौरा

Mon, 28 Aug 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने के बाद वाराणसी का यह तीसरा दौरा था। इस दौरे के अंतिम दिन सीएम योगी ने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कई जगह पर जाकर खुद निरीक्षण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी प्रवास के दूसरे दिन रविवार को विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए तूफानी दौरा तो किया ही, पार्टी नेताओं से गुफ्तगू भी की। हालांकि दो दिन के सीएम के दौरे में मिली खामियों को लेकर कुछ अफसरों पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन सीएम ने अफसरों को चेतावनी देकर एक और मौका दे दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 
रविवार की सुबह सीएम का काफिला सबसे पहले कैंट थाने पहुंचा। करीब 20 मिनट तक कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम ने सबसे पहले जन शिकायत पंजीकृत करने के लिए बैठे कांस्टेबल के पास रखा आगंतुक रजिस्टर देखा और पूछा कि कल कितनी शिकायतें आईं थीं? आज कितनी आई हैं? समाधान दिवस पर आने वाले मामलों के निस्तारण और त्योहार रजिस्टर के बारे मेें पूछताछ की।
 

4 of 8
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। पैथोलॉजी, डायलिसिस सेंटर, फीवर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात कही। सीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एआरटी सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर नियमित किए जाने की मांग की। 
 
विज्ञापन

5 of 8
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने सीवेज समस्या से जूझ रहे शहरियों को निजात दिलाने के लिए लंबे समय से निर्माणाधीन गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण का हाल देखा। अधिकारियों से साफ कहा कि समय कम है और काम अधिक। काम की गति तेज करें। 
 
विज्ञापन

6 of 8
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इसके बाद बड़ा लालपुर पहुंचे सीएम ने अफसरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व ट्रेड फैसिलिटी सेंटर पूरी तरह से तैयार करने की हिदायत दी। वह लगभग डेढ़ घंटे यहां रहे। लगभग 45 मिनट तक संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के उद्देश्य से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया व सुझाव भी दिए। 
 
विज्ञापन

7 of 8
बेलवरिया में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
यहां से उन्हें हेलीकाप्टर से बेलवरिया जाना था लेकिन सड़कों की हकीकत देखने के लिए वह सड़क मार्ग से होकर हरहुआ ब्लॉक मुख्यालय से सटे बेलवरिया गांव में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में पहुंचे। बेलवरिया में उन्होंने 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन

8 of 8
बेलवरिया में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के भारत का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बीच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सपनों का भारत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में सम्राट अशोक की लाट की अनुकृति के अलावा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें