फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro चुनाव के आखिरी चरण में सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट, कतार में दिखे कृषि मंत्री

Sun, 19 May 2019 01:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 15
भाजपा के इन नेताओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। आइए देखते हैं अब तक ये दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ ने. 246 पर मतदान किया। महानगर क्षेत्र के कन्या पाठशाला बूथ संख्या 246 पर मतदान किया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त किया है।
विज्ञापन

3 of 15
वोट डालने के बाद सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने बलिया लोकसभा के अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में वोट डाला है। साथ ही सभी से मजबूत देश के लिए वोट करने की अपील किए।
 

4 of 15
अनुप्रिया पटेल वोट डालने के बाद - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा-अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के सेंट मेरी स्कूल में वोट डाला।
विज्ञापन

5 of 15
वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
सेंट न्यूज इंटर कॉलेज में मतदान कर वापस आते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल
विज्ञापन

6 of 15
रवि किशन वोट देने के बाद - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने मतदान किया।
विज्ञापन

7 of 15
वोट डालने के बाद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने मतदान किया। वह 2009 से 2014 तक वाराणसी से सांसद रहे। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि जनता गठबंधन को पूरा समर्थन दे रही है। पिछले पांच साल में जो भी वादे किए गए थे वो पूरे नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि जैसे 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हार हुई थी वैसा ही इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को कांग्रेस से कोई चुनौती नहीं मिल रही है। कांग्रेस सिर्फ अफवाहों पर चल रही है। हमारे लिए कांग्रेस नहीं बल्कि यहां की समस्याएं चुनौतियां हैं।

8 of 15
सूर्य प्रताप शाही ने लाइन में लगकर किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
पथरदेवा के पकहा बूथ पर कतार में खड़े होकर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वोट दिया।

9 of 15
गठबंधन को प्रत्याशी शालिनी यादव ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने वोट डाला

10 of 15
विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
दाऊदपुर के जनता भारती विद्यालय में बूथ संख्या -350 में परिवार के साथ नगर विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल मतदान किया। 

11 of 15
सलेमपुर विधायक काली प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर विधायक काली प्रसाद वोट देकर बाहर निकलते।

12 of 15
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने वोट डाला।

13 of 15
विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
भाटपार रानी विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू ने अपने गांव प्राथमिक विद्यालय बेलपार में मताधिकार का किया प्रयोग

14 of 15
वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

15 of 15
मतदान करने को लाइन में खड़े आरपीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े हो कर मतदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें