दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने शुक्रवार को सोनभद्र के दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी परिसर में चुनावी सभा की। 'निरहुआ' ने अपना दल (एस), भाजपा, निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान 'निरहुआ' ने कहा कि हम हिंदुस्तान में पैदा हुए हैं और हिंदुस्तानी है। जनता जाति-पाति से हटकर मतदान करे। 'निरहुआ' ने कहा कि जातिवादी संगठन सही है, लेकिन जातिवाद का दुरुपयोग न करें।