Lok Sabha Election: वाराणसी सहित चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में सुरक्षा को लेकर भी सभी बिंदुओं पर निगहबानी की जा रही है। संवेदनशील बूथों पर खास सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनातदगी कर ली गई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी सहित चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को इन जिलों के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने कार्यस्थल को रवाना हो गईं।
सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मतदाता कार्यस्थल और बूथों का निरीक्षण भी कर लिया। शनिवार की सुबह छह बजे से मतदान प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। पोलिंग पार्टियां भीषण गर्मी और तपन वाली धूप के बीच पसीना पोछते दिखे। कई महिलाकर्मी अपने बच्चे के साथ भी आई हुईं थी। लिस्ट की मिलान के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
मतदान स्थल पर कई महिला कर्मचारी अपने बच्चे के साथ पहुंची। भीषण गर्मी वे पंखे की हवा से राहत पाने की कोशिश की रही थीं।
विज्ञापन
3 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
मतदान स्थल पर कर्मचारियों ने लिस्ट में अपना-अपना नाम खोजा। नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।
4 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
धूप और भीषण गर्मी में पसीना पोछते मतदान स्थल पर पहुंचे कर्मचारी। महिला कर्मियों की भी रही उपस्थिति।
विज्ञापन
5 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
गमछा, टोपी और दुपट्टे का सहारा लेकर कर्मचारी धूप से बचते दिखे। स्थलों पर कूलर आदि की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग काफी सजग रहे। सभी कर्मियों की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए कर्मचारी छांव देखकर वहीं ठहर जा रहे थे।