Varanasi News: आयोजन 22 जनवरी से शुरू हुआ था। यहां अब तक लगभग 1000 कलाकारों (संगतकारों सहित) ने प्रस्तुतियां दी हैं। स्थानीय कलाकारों के साथ ही मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जमशेदपुर, स्पेन, यूरोप के ख्यातिलब्ध कलाकारों ने काशी वंदन के मंच पर प्रस्तुतियां दी हैं। इसमें सोमा घोष, राधा गोविंद, पवन कुमार, डॉ. अंकुर मिश्रा, ध्रुवनाथ मिश्रा, दुर्गा लाल, श्रावणी विश्वास, मडाल्फा, यूरोपियन बैंड प्रमुख हैं।
नमो घाट पर होने वाला काशी वंदन कार्यक्रम सौ दिन पूरे कर चुका है। गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न शैलियों के जरिये कलाकार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में गठित काशी विरासत संरक्षण समिति की ओर से रोज शाम को काशी वंदन का आयोजन होता है।
विज्ञापन
2 of 6
कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान रामायण का भी मचन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने कलाकारों के भावपूर्ण मंचन को खूब सराहा। इससे पूर्व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
3 of 6
कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
नृत्य मंचन की खूब सराहना हुई। कथक डांस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
4 of 6
कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों ने दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
5 of 6
कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कलाकारों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कलाकारों का मंचन देखने के लिए शुरुआत से ही दर्शकों का जमावड़ा लग जा रहा है। बुधवार को यानी 100वें दिन अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कलाकारों की प्रस्तुति के वीडियो भी बनाए गए।