फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : आखिरी दिन नामांकन के लिए लगी लंबी कतार, पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोक रहे ये चेहरे

Mon, 29 Apr 2019 02:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
महादेव की नगरी काशी में महासंग्राम एक अलग ही मोड़ पर आ चुका है। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से खड़े हैं, वहीं सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर माहौल काफी गर्म कर दिया है। इसी क्रम में मोदी के नामांकन के बाद सोमवार को सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी भी नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को मतदान होगा जिसमें वाराणसी का चुनाव भी इसी दिन है। 22 अप्रैल से लगी अधिसूचना के बाद आज नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन, अखिल भारतीय राम राज्य परिषद, नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक और अर्थी बाबा सहित तेलंगाना से आये 50 हल्दी किसान पीएम मोदी के खिलाफ आज अपना नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय का नामांकन जुलूस पीलीकोठी से विशेश्वरगंज, मैदागिन, लहुराबीर, मलदहिया, नदेसर होता हुआ नामांकन स्थल तक जाएगा। इस जुलूस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मौजूद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के नामंकन जुलूस में राजबब्बर ने कहा कि अजय राय को यहां से प्रत्याशी बनाया जाना झूठ और धोखे के खिलाफ सच का आंदोलन है और अब चौकीदार गुजरात के बार्डर पर खड़ा होगा और यहां से माटी का लाल अजय राय जीतेगा। 

4 of 7
शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव का नामांकन जुलूस सिगरा से चलकर मलदहिया होता हुआ नामांकन स्थल तक पहुंच चुका है। सपा समर्थक नारेबाजी करते हुए शालिनी यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धुपचंडी बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर यादव को लेकर नामांकन करने पहुंचे हैं। सपा की घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव के साथ पहुंचे कार्यकर्ता इस अप्रत्याशित घटना से चौंक गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अतीक अहमद का नामांकन पत्र - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से मोदी के खिलाफ अतीक अहमद भी ताल ठोकने जा रहे हैं। अतीक अहमद के प्रतिनिधि शहनवाज अपने अधिवक्ता रवि श्रीवास्तव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
वेदांताचार्य श्रीभगवान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अखिल भारतीय राम राज्य परिषद के प्रत्याशी भारतीय संत परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से चार बार गोल्ड मेडलिस्ट वेदान्ताचार्य श्रीभगवान वेदान्ताचार्य भी नामांकन स्थल पर पहुंच कर नामांकन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेलंगाना से आए हल्दी किसान - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गोरखपुर से आये अर्थी बाबा अर्थी पर सवार होकर नामांकन स्थल पर पहुंच चुके हैं। तेलंगाना से आए 50 हल्दी किसान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी आज नामांकन कर रहे हैं। शहर में आज नामांकन के अंतिम दिन को देखते हुए भारी फोर्स सुरक्षा के इंतजाम में लगायई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें