फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहल्ला अस्सी' के पांडे जी हुए भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के वाराणसी से सनी देओल का है पुराना नाता

Wed, 24 Apr 2019 10:40 AM IST
Sayali Maurya शायली रेखा मौर्या,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
फिल्म स्टार सनी देओल ने सुनहरे पर्दे के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। सनी देओल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हम सबको पता है कि सनी देओल ने कई एक्शन फिल्में की हैं। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते है कि सनी की ज्यादातर फिल्में महादेव की नगरी काशी में ही बनी है। यूं भी कह सकते हैं कि सनी देओल का पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बेहद पुराना नाता रहा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 8
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। सनी देओल ने कहा, "जिस तरह मेरे पिता अटलजी से जुड़े, उसी तरह मैं मोदी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदी रहें। मैं काम करके दिखाऊंगा।"
विज्ञापन

3 of 8
सनी देओल ने 1882 में बेताब फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसके लिए सनी देओल को फिल्म फेयर एवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था। 1996 में राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'घातक' के अभिनेता भी सनी देओल रहे।

4 of 8
घातक फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा द्वारा निभाए गए 'कात्या' के दमदार अभिनय के सामने भी सनी देओल ने अपना लोहा मनवाया। इस फिल्म में शंभू नाथ के किरदार में अमरीश पुरी ने सनी देओल के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के कहानी की भी शुरुआत वाराणसी से हुई। शायद इसीलिए इस फिल्म में सनी देओल का नाम 'काशीनाथ' था। 
विज्ञापन

5 of 8
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' समीर कार्णिक के निर्देशन में बनी थी। जिसमें देओल परिवार ने मुख्य किरदार निभाया था। सनी देओल समेत उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म की भी कहानी वाराणसी के घाटों से हो कर गुजरती है। जिसमें सनी और बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को खोजते हुए काशी आ जाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग बनारस में फरवरी 2010 में शुरू हुई थी। लेकिन दो बार कुछ कारणों से यमला पगला दीवाना की शूटिंग बाधित हुई थी। इस, फिल्म के शूटिंग के दौरान सनी देओल को कमर में चोट भी आ गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
इसके बाद पिछले साल 2018 में सनी देओल की काफी प्रतीक्षित फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' रिलीज हुई। 'मोहल्ला अस्सी' साहित्यकार डॉ. काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2011 में शुरू हुई। इस फिल्म के ज्यादातर दृश्य वाराणसी के अस्सी घाट और अस्सी मोहल्ले में फिल्माए गए हैं। इस फिल्म में भाजपा के गोरखपुर से प्रत्याशी रविकिशन ने भी 'कन्नी गुरु' का यादगार किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

7 of 8
इस फिल्म में सनी देओल का 'काशी कनेक्शन' बेहद सराहनीय है। 'मोहल्ला अस्सी' में सनी देओल ने पांडे जी का रोल निभाया है और पूरे फिल्म की कहानी पांडे जी के ही इर्द-गिर्द घूमती है। 'मोहल्ला अस्सी' को 2012 में रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के विवादित संवादों के कारण मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। जिसके बाद दिसंबर 2017 में जा कर 'मोहल्ला अस्सी' को कई कट्स के बाद रीलीज होने की अनुमति मिली। इस फिल्म के दौरान सनी देओल ने बनारस में काफी वक्त बिताया। 
विज्ञापन

8 of 8
बता दें कि 'मोहल्ला अस्सी' में भी पीएम मोदी की गंगा और मंदिर के ही मुद्दों को उठाया गया है। इस फिल्म में सनी देओल एक संस्कृत शिक्षक और एक रूढ़िवादी धार्मिक पुजारी की मुख्य भूमिका निभाते हैं। साक्षी तंवर ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया हैं। फिल्म की कहानी 1990 और 1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन और मंडल आयोग के कार्यान्वयन सहित कई घटनाओं पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें