चकिया तिराहे पर दूधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने संजय चौहान का पुतला जलाकर अपनी भड़ास निकाली। चेताया कि जब तक इनका टिकट वापस नहीं किया जाता तब तक हम कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध करने वालों में सिकंदर पासवान, विक्की प्रधान, मनोज प्रधान, निरंजन यादव, राजेश गिरी, श्रवण यादव, कमलेश यादव आदि रहे।