फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी: नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, बनारस के बच्चे बने लिटिल कृष्णा

Thu, 13 Aug 2020 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
अंगद कोजर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शिव की नगरी काशी जन्माष्टमी के उल्लास में डूबी रही। अष्टमी और रोहिणी के संयोग के कारण तीन दिनों तक काशी में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को वैष्णव धर्मावलंबियों ने योगेश्वर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की। व्रत रखा और रात में जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे रहे।
विज्ञापन

2 of 13
अनमोल पटेल - फोटो : अमर उजाला
मध्यरात्रि में नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की... धुन गलियों से लेकर मंदिरों की चौखट तक गूंजती रही। भक्तों की संख्या सीमित रही लेकिन उल्लास चरम पर था।
विज्ञापन

3 of 13
आयुष कुमार - फोटो : अमर उजाला
रजत पालने में झूले बाल गोपाल, प्रभु मूरत पर भक्त निहाल 
हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहु विधि सब संता...। संपूर्ण ब्रह्मांड को मुख में धारण करने वाले नटवर नागर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास हर किसी के सिर चढ़कर बोला। कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन सीमित हो गए हैं लेकिन भक्ति रस का प्रवाह निरंतर प्रवाहमान है।

4 of 13
हर्षवर्धन सिंह। - फोटो : ़
बुधवार को स्वामी नारायण पंथ के अनुयायियों ने बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया। ठाकुर जी को माखन-मिश्री और पेड़े का भोग लगाया। रजत पालने में मगन होकर गोपाल को झूलाया। मध्य रात्रि में दिव्य आरती उतारी तो भगवान के महानाम का जयकारा भी गुंजाया।
विज्ञापन

5 of 13
जैविक उतरानी - फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पूजन मच्छोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर में हुआ। कोरोना के चलते मंदिर का कपाट सभी दर्शनार्थियों के लिए बंद ही रहा लेकिन तिथि विशेष पर पूजन की परंपराएं निभाई गईं।
 
विज्ञापन

6 of 13
केशव
गुजरात में आध्यात्मिक प्रवास कर रहे मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के निर्देशानुसार संपूर्ण पूजन संपन्न हुआ। इसमें भावेश भाई और दिनेश भाई ने सपत्नीक भगवान का अभिषेक-पूजन किया।
विज्ञापन

7 of 13
केतन - फोटो : अमर उजाला
वहीं डॉ. दीपिका बरनवाल ने प्रभु को समर्पित भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंदिर में विराजित भगवान स्वामी नारायण एवं भगवान लक्ष्मी-नारायण सहित भगवान शंकर-पार्वती और हनुमान जी के विग्रहों को भी सजाया गया था।

8 of 13
ओम यादव - फोटो : अमर उजाला
रात में जन्मोत्सव के साथ ही ठाकुर जी को पालने में झुलाकर भक्त भी निहाल हो गए। वैष्णव धर्मावलंबियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

9 of 13
पीहू और राज। - फोटो : अमर उजाला
शंखनाद के साथ हुआ श्री लड्डू गोपाल का अभिषेक 
कोरोना संक्रमण के कारण योगेश्वर श्रीकृष्ण केजन्मोत्सव का आयोजन सार्वजनिक तो नहीं हुआ लेकिन भक्त अपने आराध्य की भक्ति में डूबे रहे। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया।

10 of 13
पृथ्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आयोजित जन्मोत्सव में श्री राधा कृष्ण के युगल विग्रहों का शृंगार भी किया गया। भगवान से भक्तों ने कोरोना महामारी को दूर भगाने की प्रार्थना भी की। श्री लड्डू गोपाल का शंखनाद के साथ दूध, दही, शहद, शक्कर तथा गंगाजल से अभिषेक करके नवीन वस्त्र धारण कराया गया।

11 of 13
प्रियांक। - फोटो : अमर उजाला
इसमें राघवेंद्र प्रभु, संजय प्रभु, जयराम प्रभु,  अनिल प्रभु एवं कृष्णमयी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन महासचिव अनिल प्रभु के आवास पर एवं एवं महामंत्री मुकेश प्रभु के आवास अन्नपूर्णा नगर में संपन्न हुआ।

ऑनलाइन हुए आयोजन 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर भर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से ऑनलाइन सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुए। वहीं इस्कॉन मंदिर में भी देर रात प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण भक्तों ने ऑनलाइन प्रभु का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

नरसिंह मठ में हुआ शृंगार 
जन्माष्टमी के अवसर पर श्री नरसिंह मठ में भगवान का शृंगार व पूजन किया गया। मणिकर्णिका घाट स्थित नरसिंह मठ में जन्माष्टमी का उत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान मठ में मौजूद सभी विग्रहों का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें