भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर गत 2014 विधानसभा चुनाव लड़ने वाली केतकी सिंह को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में केतकी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार बलिया पहुंचीं केतकी सिंह का हजारों कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत किया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद केतकी सिंह खुली जीप में सवार हुईं तो पीछे भीड़ भी चल पड़ी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
ketakee singh
- फोटो : अमर उजाला
2014 विधानसभा चुनाव में केतकी सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बलिया के बांसडीह विधानसभा से कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकी वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी। रविवार को बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से केतकी सिंह के उतरते ही फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़े के साथ स्टेशन पर उनका स्वागत किया किया।
विज्ञापन
3 of 5
ketakee singh
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के चलते बांसडीह का टिकट भारतीय समाज पार्टी के पाले में दे दिया गया था। उस वक्त भाजपा ने केतकी सिंह का टिकट काटकर सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर को दिया था। हालांकि केतकी सिंह के वापस भाजपा में आने से राजभर की नाराजगी और भड़क सकती है।
4 of 5
ketakee singh
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन से केतकी सिंह काफिले के साथ महर्षि भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ, हनुमान मंदिर का दर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। वहां जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में स्वागत हुआ। उनके स्टेशन पर पहुंचने से घंटों पहले कार्यकर्ताओं की भीड़ वहां पर पहुंच चुकी थी। प्लेटफार्म नम्बर एक पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूरा परिसर नारेबाजी व ढोल-नगाड़े के शोर से पट गया।
स्टेशन से बाहर निकलने के बाद केतकी सिंह खुली जीप में सवार हुईं तो पीछे भीड़ भी चल पड़ी। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी तो केतकी सिंह गाड़ी से उतरकर पैदल ही बढ़ गयीं। स्टेशन से मालगोदाम रोड होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंचीं। बलिया नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने भी केतकी सिंह का स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि केतकी सिंह के पार्टी में आने से निश्चित ही पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि कर्मठ नेता केतकी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी जिले में और मजबूत होगी।