सावन का पावन महीना पांच जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने में काशी विश्वनाथ के लोग दर्शन-पूजन करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस इस समय श्रद्धालुओं के बीच आ गया है। तो वहीं मंदिर प्रशासन भी भक्तों के लिए हर प्रयास कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अब मंदिर प्रशासन ने सावन महीने में बाबा विश्वनाथ के प्रसाद को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
2 of 4
बाबा आरती की फाइल फोटो
इसके लिए काशी विश्वनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के सहयोग से तैयार प्रसाद की ऑनलाइन डिलीवरी कराई जाएगी। मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज में स्पीड पोस्ट से प्रसाद भेजने की व्यवस्था का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
3 of 4
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डाकघर की ओर से प्रसाद भेजने को लेकर जानकारियों पर बनी शार्ट फिल्म को भी दिखाया गया। कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि कोई भी श्रद्धालु 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनी आर्डर भेजकर इसे मंगा सकते हैं।
इसमे श्रदालुओं को नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। प्रसाद स्पीड पोस्ट होने के बाद उसकी जानकारी भी श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी। साथ ही काउंटर से भी प्रसाद लिया जा सकता है।