फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन हाईवे नंबर वन का हिस्सा बना काशी-प्रयागराज हाईवे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे लोकार्पण

Mon, 30 Nov 2020 01:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और प्रयागराज को 72.64 किमी हाईवे की सौगात देंगे। इसी के साथ एशियन हाईवे नंबर वन का हिस्सा काशी-प्रयागराज हाईवे बन जाएगा। एशियाई देशों को जोड़ने वाला एएच वन के 72.64 किमी फोर से सिक्स लेन के निर्माण कार्य का लोकार्पण पीएम रिमोट दबाकर करेंगे। इसके निर्माण से कई देशों की सड़क कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी। 

इस राजमार्ग को बनाने में एनएचएआई ने 2447 करोड़ रुपये खर्च किया है। यह सड़क काशी में 20 किमी, भदोही में 35.64 किमी इलाहाबाद में 15 किमी और 2 किलोमीटर मिर्जापुर में है। यह सड़क एशियन हाईवे नंबर वन, एनएच 2 का नया नंबर एनएच 19 के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वाकांक्षी योजना स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत कोलकाता से दिल्ली को जोड़ने वाली 1465 किमी की हिस्सा है। 
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
इस सड़क के सिक्स लेन होने से काशी से प्रयागराज की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाएगी। इस दूरी को तय करने में पहले जहां 3:30 से 4 घंटे लगते थे। अब आधी हो जाएगी। पहले जहां इस दूरी को तय करने में पांच प्रमुख बाजारों को पार करने में घंटों लगते थे। अब बाजार के ऊपर बने फ्लाईओवर से वाहन निकल जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
यह सड़क एशियन हाईवे नंबर वन का हिस्सा है। कई देशों को जोड़ने वाले इस हाईवे से दिल्ली कोलकाता हाईवे जुड़ा है, जो स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का हिस्सा है। काशी से प्रयागराज की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाएगी।
एके राय परियोजना प्रबंधक एनएचएआई
 

4 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
एशिया हाईवे वन का जाल
एशियाई राजमार्ग  (एएच1) एशिया का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह राजमार्ग 20557 किलोमीटर लंबाई (12774 मील) का है, जो टोक्यो जापान से शुरू होकर कोरिया, चीन, हांगकांग, पूर्व एशिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की और बुल्गारिया तक जाता है, जो इस्तांबुल में यूरोपीय ई 80 मार्ग से जुड़ जाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
भारत में एएच वन का नेटवर्क
भारत में यह म्यांमार के रास्ते से उतर-पूर्व के मोरेह से प्रवेश करता है। वहां से इंफाल, कोहिमा, दिमापुर, डोबोका, नागांव, जोरबात, शिलांग, दाऊकी से बांग्लादेश जाता है। वहां से फिर भारत के पूर्व और उत्तर के क्षेत्र पेट्रोपॉल आता है। वहां से बारसात, कोलकाता हवाई अड्डा, दनकुनी, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, बरही, काशी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, दिल्ली, सोनीपत, अंबाला, जालंधर, अमृतसर, अटारी से पाकिस्तान के बाघा बॉर्डर में प्रवेश कर जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
एनएच 2 का नया नंबर एनएच 19
एनएचएआई के अधिकारी के अनुसार काशी प्रयागराज हाईवे के हंडिया राजातालाब खंड एनएच 2 का हिस्सा है। दिल्ली कोलकाता हाईवे एनएच 2 का नंबर बदलकर एनएच 19 हो गया है। परिवहन मंत्रालय स्तर से नंबर बदला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें