करवाचौथ का पर्व सुहागिनों ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने दोपहर में करवाचौथ की कथा सुनी। शाम होते ही घर के आंगन, छत, मंदिर और अपार्टमेंट में मिट्टी के करवे को हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत से सजाया और चंद्रोदय का इंतजार करने लगी। जैसे ही 7.55 पर चांद दिखा पूजन आरंभ हो गया। पति का चेहरा देखने के बाद नृत्य संगीत के माहौल में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।