फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने छीनी कई घरों की खुशियां, हर तरफ चीख-पुकार का मंजर

Mon, 23 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मची रही। मौत बनकर आए बेकाबू ट्रेलर ने कई घरों की खुशियां छीन ली। ट्रेलर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची समेत तीन बाइक और दो साइकिलों पर सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। शव लेने पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई और पत्थर फेंके। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर जलालपुर बाजार में रविवार सुबह सवा आठ बजे हुए इस हादसे में छह लोग काल के गाल में समा गए। इनमें से बाइक पर सवार तीन सदस्य आपस में रिश्तेदार थे।  वे रिश्तेदार की बेटी की गोदभराई में शामिल होने वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। हंसी खुशी के साथ गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही मौत उनका इंतजार कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 जान गंवाने वाले नेवादा गांव निवासी अजय सिंह और सिरकोनी गांव निवासी फूलचंद्र अपने अपने परिवार के इकलौते कमासुत सदस्य थे। हादसे में मुखिया की जान जाने के बाद इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय सिंह (45) ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी पूजा सिंह के अलावा एक बेटी और एक बेटी है।  उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के ही सिरकोनी गांव निवासी फूलचंद (50) राजगीर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह तीन बेटियों की शादी कर चुके थे जबकि दो बेटे और एक बेटी की अभी शादी होनी है। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी घर से साइकिल पर  सवार होकर घर से निकले और जैसे ही जलालपुर चौराहे पर पहुंचे तभी हादसे का शिकार हो गया।
 

4 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला


हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया।  एसडीएम केराकत और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।  वाराणसी तक चलने वाली रोडवेज की सिटी बस खराब होने के कारण दो दिन से चौराहे के पास खड़ी थी। सामने से वाहन आने के चलते बस के पीछे कई अन्य वाहन रुके थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर खड़े वाहनों के पीछे रुकने के बजाय ओवरटेक कर आगे निकला। इसी गलत ओवरटेक के कारण सामने से आ रहे तीन बाइक और दो साइकिलों पर सवार लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 छह लोगों की मौत से गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी देर बाद ट्रेलर की टंकी फट गई और उसमें से निकला डीजल आग के गोले के रूप में बगल में स्थित राजेंद्र की जनरल स्टोर तक पहुंच गया, जिससे दुकान में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा 50 हजार से अधिक कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के सवा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देर हुई।  
 
विज्ञापन

6 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला

एक साल से खोदकर छोड़ी गई सड़क और दो दिनों से सड़क पर खड़ी रोडवेज की सिटी बस हादसे का कारण बनी।  जलालपुर बाजार में हाईवे को चौड़ा करने के लिए एक साल पहले पटरियों की खुदाई कर उसमें गिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है। खुदाई के चलते पटरी सड़क से नीचे हो गई है। जिससे सड़क की दोनों पटरियों पर बारिश का पानी जमा है। उधर रोडवेज की सिटी बस पंचर होने के नाते दो दिनों से यहीं सड़क पर ही खड़ी थी। माना जा रहा है कि या तो सड़क की मरम्मत की गई होती या फिर बची हुई सड़क पर सिटी बस खड़ी न हुई होती तो हादसा नहीं होता।  




 
विज्ञापन

7 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला


हादसे में मरने वाले
 बाइक सवार इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय सिंह (45) निवासी नेवादा जलालपुर, दूसरी बाइक सवार मुन्ना उर्फ प्रिंस (22) निवासी सादीपुर जलालपुर, रज्जी देवी (70) पत्नी बालकिशुन निवासी अइली थाना चौबेपुर वाराणसी, इनकी नतिनी तन्नू (5) पुत्री उमेश निवासी मुंगराबादशाहपुर, तीसरी बाइक पर सवार मोहम्मद अनवर (60) निवासी बीबनमऊ जलालपुर एवं साइकिल सवार फूलचंद (52) पुत्र बिहारी निवासी सिरकोनी जलालपुर है। 
--
 
विज्ञापन

8 of 8
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
घायल लोग
मीना देवी (50) पत्नी साहब लाल निवासी सादीपुर जलालपुर, बृजेश सरोज (38) निवासी बीबनमऊ, खुर्शीद उर्फ मंगरू (60) निवासी बीबन मऊ, साइकिल सवार संतोष गुप्ता (48) निवासी महिमापुर जलालपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें