फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने 10 को कुचला, छह की मौत

Mon, 23 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उलाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर जलालपुर बाजार में रविवार सुबह सवा आठ बजे बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
शव लेने पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई और पत्थर फेंके। एसडीएम केराकत और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 जलालपुर से वाराणसी तक चलने वाली रोडवेज की सिटी बस खराब होने के कारण दो दिन से चौराहे के पास खड़ी थी। सामने से वाहन आने के चलते बस के पीछे दो ट्रक खड़े हो गए। उनके पीछे कई अन्य वाहन भी रुक गए। इसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर खड़े वाहनों के पीछे रुकने के बजाय ओवरटेक कर आगे निकल गया। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन बाइक और दो साइकिलों पर सवार लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। 

4 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोगों से झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद पुलिस ने दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिस शवों को लेकर गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर को आग के हवाले कर हाईवे जाम कर दिया। आग की लपट ने बगल में स्थित दुकान को चपेट में ले लिया। इसमें हजारों का सामान जल गया। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन

5 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाले
 बाइक सवार इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय सिंह (45) निवासी नेवादा जलालपुर, दूसरी बाइक सवार मुन्ना उर्फ प्रिंस (22) निवासी सादीपुर जलालपुर, रज्जी देवी (70) पत्नी बालकिशुन निवासी अइली थाना चौबेपुर वाराणसी, इनकी नतिनी तन्नू (5) पुत्री उमेश निवासी मुंगराबादशाहपुर, तीसरी बाइक पर सवार मोहम्मद अनवर (60) निवासी बीबनमऊ जलालपुर एवं साइकिल सवार फूलचंद (52) पुत्र बिहारी निवासी सिरकोनी जलालपुर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
घायल लोग
मीना देवी (50) पत्नी साहब लाल निवासी सादीपुर जलालपुर, बृजेश सरोज (38) निवासी बीबनमऊ, खुर्शीद उर्फ मंगरू (60) निवासी बीबन मऊ, साइकिल सवार संतोष गुप्ता (48) निवासी महिमापुर जलालपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें