फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशांत शर्मा ने रचा इतिहास, मोटेरा में लगाया टेस्ट मैचों का शतक, काशी से कोरिया तक जश्न

Wed, 24 Feb 2021 06:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
ट्रॉफी के साथ इशांत शर्मा साथ में पत्नी प्रतिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान पर बुधवार से शुरू सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच कई मायने में काशीवासियों के लिए यादगार है। अव्वल तो यह कि मोटेरा का यह स्टेडियम अब काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा।

वहीं दूसरी ओर काशी के दामाद ईशांत शर्मा यहां अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यही वजह है कि जब ईशांत तीसरे टेस्ट मैच का पहला ओवर लेकर गेंदबाजी को उतरे तो काशी से कोरिया तक मौजूद उनके प्रशंसकों ने कहा.. शाबाश ईशांत।

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत की यहां वाराणसी के परमहंस नगर कालोनी (शिवपुर) में ससुराल है। अपराह्न ढाई बजे मैच शुरू होने से पहले ही उनके ससुर गौरीशंकर सिंह और सास उर्मिला सिंह टीवी के सामने डट गए थे।

मैच के दूसरे ही ओवर में ईशांत ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डोम सिबले को रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच करा पैवेलियन चलता किया तो, दोनों खुशी से उछल पड़े। ईशांत की सास उर्मिला सिंह ने कहा, ‘सौवां टेस्ट मैच खेलने के लिए बेटे ईशांत को ढेरों शुभकामनाएं। हम सबका आशीर्वाद और देशवासियों का प्यार आपके साथ है। आप यूं ही देश का नाम रोशन करते रहिए।’

 
विज्ञापन

2 of 5
टीवी पर मैच का देखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सिबले का विकेट गिरते ही नाच पड़ी नंदिनी...
उधर, इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में ईशांत की साली प्रियंका सिंह भी कामकाज निबटाकर परिवार के साथ ईशांत का मैच देखने के लिए टीवी के सामने डटी रहीं। जैसे ही ईशांत ने सिबले का विकेट चटकाया प्रियंका की बेटी नंदिनी टीवी के सामने ही खुशी से झूम उठी। भाई आर्यन ने भी बहन का बखूबी साथ दिया और दोनों देर तक नाचते-झूमते रहे। 

राष्ट्रपति कोविंद ने ईशांत को दी ट्राफी
मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सौंवा टेस्ट खेल रहे ईशांत शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। ईशांत की पत्नी प्रतिमा सिंह भी साथ रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
टीवी पर मैच का देखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कप्तान कोहली, रोहित, रहाणे ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे सहित टीम के साथी खिलाड़ियों ने ईशांत को सौवां टेस्ट मैच खेलनेे के लिए बधाई छी। टीम के साथी खिलाड़ियों ने केक काटकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया। बीसीसीआई के तमाम पदाधिकारी और टीम के सपोर्ट स्टाफ भी इस खास पल के गवाह बने। 
 

4 of 5
टीवी पर मैच का देखते इशांत के सास-ससुर - फोटो : अमर उजाला
काशी से खास लगाव है ईशांत का : प्रतिमा
अहमदाबाद में मौजूद ईशांत की पत्नी प्रतिमा ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि वाराणसी में घूमना और समय बिताना ईशांत को अच्छा लगता है। खासकर सुबह नौका विहार और शाम को गंगा आरती में शामिल होना उन्हें पसंद है। वह जब भी बनारस आते हैं नौका विहार जरूर करते हैं।

काशी के घाट उन्हें बेहद लुभाते हैं। प्रतिमा ने कहा, ईशांत थोड़े शर्मिले स्वभाव के हैं। मीडिया से थोड़ा परहेज करते हैं। यही वजह है कि वह जब भी वाराणसी आते हैं, मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि अपने परिवार और दोस्तों को पूरा समय देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैच शुरू होने से पहले इशांत का स्वागत करते कप्तान विराट कोहली व अन्य साथी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शाम को चाहिए बनारसी लौंगलता व समोसा, रात में लंका की चाय 
ईशांत की साली प्रशांति सिंह बताती हैं, ईशांत को बनारसी लौंगलता व समोसा बेहद पसंद है। वे जब भी बनारस आते हैं, दोनों व्यंजनों की डिमांड करते हैं। उन्हें भी ठेठ बनारसियों की तरह चाय पीना पसंद है। जब भी बनारस में होते हैं, ईशांत चाय पीने रात को लंका (बीएचयू गेट) जरूर जाते हैं। वह भी गुपचुप तरीके से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें