फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : बिना पैसों के भी बुक कर सकते हैं रेलवे टिकट, जानिए क्या है तरीका

Wed, 19 Jun 2019 05:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपकी जेब में पैसे नहीं है और ट्रेन में सीट आरक्षित कराना जरूरी है तो घबराए नहीं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने अपने यात्रियों को एक नई सुविधा दी है। बस चंद क्लिक्स पर आप बिना पैसे के भी टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने नई सेवा शुरू करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ करार किया है। इससे कोई भी यात्री उधार में आरक्षण टिकट बनवा सकता है। समय से भुगतान करने पर क्रेडिट लिमिट बढ़ती जाएगी। अगर आपने 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं किया तो आपको काली सूची (Black List) में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
टिकट के लिए आइआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा। फिर विस्तृत जानकारी भरनी होगी। बुक नाउ (Book now) ऑप्शन पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा। इसमें विस्तृत जानकारी और डाटा कोड भरना होगा। 

4 of 5
नेक्स्ट(next) ऑप्शन क्लिक करने पर फिर से नया पेज खुलेगा। इसमें पेमेंट की डिटेल भरनी पड़ेगी। इसी के साथ ‘ई-पे लैटर’ (E-pay later) का ऑप्शन मिलेगा। उधार के लिए इस पर क्लिक करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आप पहली बार ‘ई-पे लेटर’ का प्रयोग कर रहे हैं तो पंजीयन(Registration) करना पड़ेगा। लॉग इन के बाद मांगी जाने वाली सूचना भरनी होगी। इसके बाद किराया भुगतान का ऑप्शन आएगा। इसे क्लिक करते ही टिकट बन जाएगा। यदि ट्रेन चलने से 12 घंटे पहले तक भुगतान नहीं किया गया तो टिकट निरस्त हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें