बीएचयू में फहराया तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू में फहराया तिरंगा
बीएचयू में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी कुलपति प्रोफेसर वीके शुक्ला ने मालवीय भवन पर झंडारोहण किया। इसके बाद एंफीथिएटर मैदान पर हुए कार्यक्रम में कुलपति के साथ ही एनसीसी अधिकारियों, संकाय प्रमुख सहित अन्य लोगो ने तिरंगे को सलामी ली। उधर बीएचयू के सभी संकायों, संस्थानों पर भी झंडारोहण किया गया। इस दौरान प्रभारी कुलपति ने इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को सभी के लिए गौरवमयी पल बताया और देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी देते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा चिकित्सा विज्ञान संस्थान परिसर में भी झंडारोहण किया गया।