फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की ससुराल में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मिली निराशा, जानें क्यों

Wed, 01 Mar 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अनपरा
विज्ञापन
1 of 10
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
चुनावी जनसभा को संबोधित करने आज सोनभद्र पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने बेटे की ससुराल में ही बेहद अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। सभा शुरू होने से लेकर उनके जाने तक यह समस्या बनी रही।
विज्ञापन

2 of 10
rajnath singh in sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक राजनाथ सिंह सुबह करीब 11 बजे अनपरा के ककरी ग्राउंड पहुंचे। भाजपा नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद ककरी मैदान खाली था।
विज्ञापन

3 of 10
rajnath singh in sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
इससे गृहमंत्री बेहद निराश हुए और पास में स्थित अपने बेटे की ससुराल चले गए। करीब एक घंटे बाद भीड़ जुटने पर राजनाथ सिंह दोबारा मैदान में आए।

4 of 10
rajnath singh in sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भीड़ को आने से रोका। बता दें कि अनपरा निवासी विजय प्रताप सिंह की बेटी की शादी राजनाथ सिंह के बेटे नीरज के साथ्‍ा हुई है।
विज्ञापन

5 of 10
rajnath singh in sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
नाराज भाजपा नेताओं ने पुलिस, सपा, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। जनसभा में राजनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो सोनभद्र के खनन माफिया, घोटाले में संलिप्त अधिकारी जेल में होंगे।
विज्ञापन

6 of 10
rajnath singh in sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा की कमजोर बैशाखी बन चुकी है। साइकल को पहले ही मुलायम पंचर कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 10
रसड़ा में चुनावी सभा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि पीपल के पत्ते की जगह रुपया खाने से हाथी सेहत बिगड़ चुकी है। सपा और बसपा दोनों ने यूपी में इतना कीचड़ किया है कि अब इसमें सिर्फ कमल ‌खिलेगा।

8 of 10
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ के भाषण के दौरान ही सभा में आए कुछ लोगों ने राजनाथ सिंह मिलने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसको लेकर एक महिला से पुलिस की नोंकझोंक हुई।

9 of 10
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
मामला गंभीर होता देख मंच से ही राजनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने भाषण समाप्त होने के बाद मिलने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

10 of 10
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
वहीं भाषण खत्म होने के बाद तुरंत राजनाथ हेलीकाप्टर पर बैठे और चले गए। राजनाथ सिंह ने इशारे ही इशारे में पार्टी पदाधिकारियों से मिस मैनेजमेंट को लेकर नाराजगी भी जताई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें