पूर्वांचल में मतदान के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में अब बॉलीवुड का तड़का लग गया है। फिल्म अभिनेता तुषार कपूर व अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार को बलिया में प्रचार करने पहुंचे। दोनों की एक झलक पाने के लिए काफी भीड़ जुटी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
tushar kapur
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया में निर्दल प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में तुषार कपूर व अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने अंदाज में वोट मांगा। सभा में मौजूद लोगों को झूमने ,नाचने व तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
tushar kapur
- फोटो : अमर उजाला
बैरिया में लक्ष्मण बाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का मैदान खचाखच भरा था। बॉलीवुड कलाकारों की एक झलक पाने को सब कोई बेताब था। तुषार और अमीषा पटेल ने मनोज सिंह के पक्ष में ट्रेक्टर चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने का आग्रह किया।
4 of 7
tushar kapur
- फोटो : अमर उजाला
तुषार कपूर व अमीषा पटेल ने एक साथ डांस करके ट्रैक्टर चुनाव निशान पर बटन दबाने का अनुरोध किया, तो उपस्थित 25 हजार से अधिक की जनता ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
5 of 7
tushar kapur
- फोटो : अमर उजाला
तुषार कपूर ने कहा कि जो प्यार आप लोग हमें दिए व मनोज सिंह को दीजिए। ट्रैक्टर चुनाव निशान किसानों के शान के प्रतीक है। किसान जब मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इसलिये बैरिया में ट्रैक्टर को मजबूत कीजिये।
विज्ञापन
6 of 7
tushar kapur
- फोटो : अमर उजाला
अमीषा पटेल ने कहा कि मंगल पांडेय बलिया से थे।और मंगल पांडे के नाम पर हमने फिल्म में काम किया है। इस कारण यहां के लोगों से मेरा प्यार का रिश्ता है। फिल्मों का रिश्ता है। मनोज सिंह जीतेंगे तो आप से भी प्यार का रिश्ता बन जाएगा। ट्रैक्टर का बटन दबाइए जिससे लाइफ का बटन ऊंची हो जाएगी।
इसके अलावा दोनों फिल्मी कलाकारों ने फिल्मी डायलॉग सुना कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रत्याशी मनोज सिंह ने कहा कि बैरिया विधानसभा में पानी, बिजली, स्वास्थ्य की समस्या है जिस मैं हल करूंगा। प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा में सहयोग करुंगा, बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी।