शाहजहांपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।
शाहजहांपुर के गांव बाबूपुर में बुधवार रात खेत से पशुओं को भगाने गए 12 साल के बालक की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद वह करीब दो सौ मीटर तक भागा। परिजनों के मुताबिक, विद्यालय की छत पर बैठे प्रबंधक और उसके बेटे ने पहले चोर-चोर का शोर मचाया और इसके बाद फायर झोंका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है।
इधर, पोस्टमार्टम हाउस से घर जाते वक्त शाम पांच बजे परिजनों ने निगोही मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और स्कूल पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद रात करीब नौ बजे अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद परिजन वहां से हटे।
गांव बाबूपुर निवासी रामखिलावन का बेटा रंजीत गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। फसल की रखवाली कर रहे पिता के लिए बुधवार की रात वह खाना लेकर खेत पर गया था। परिजनों ने बताया कि रामखिलावन रात साढ़े 11 बजे खाना खा रहे थे। तभी उनके खेत में जंगली पशु घुस आए। रंजीत जानवरों को बाल विद्या माध्यमिक विद्यालय, गढ़ा तक खदेड़ आया।
विज्ञापन
3 of 8
आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
पेट के नीचे लगी गोली
परिजनों ने बताया कि इस बीच विद्यालय के बाहर रंजीत पेशाब करने लगा। तभी विद्यालय की छत पर बैठे प्रबंधक वीरपाल और उसके बेटे आकाश उर्फ विराट ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए रायफल से फायरिंग कर दी। पेट के नीचे गोली लगने के बाद रंजीत अपने पिता से मदद की गुहार लगाते हुए करीब दो सौ मीटर तक भागा और फिर गिर पड़ा।
4 of 8
लोगों को समझातीं विधायक
- फोटो : अमर उजाला
परिजन उसे निगोही सीएचसी लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि रामखिलावन की तहरीर पर वीरपाल व उसके पुत्र आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना के बाद एसपी देहात राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन से जानकारी ली, साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
5 of 8
परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
एक ने टॉर्च दिखाई, दूसरे ने निशाना साधकर मारी गोली
खेतीबाड़ी करने वाले रामखिलावन के बेटे रंजीत की हत्या के बाद सीओ ज्योति यादव ने बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। परिजनों ने आरोपियों से पूर्व की किसी रंजिश से इन्कार कर दिया है। मृतक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि पेशाब करते समय विद्यालय के ऊपर से एक व्यक्ति ने टॉर्च से रोशनी दिखाई। दूसरे ने रायफल से गोली चला दी।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रामखिलावन और माया देवी का बेटा रंजीत पूर्व में बाल विद्या माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। इसके बाद प्राइमरी स्कूल में नाम लिखवा दिया था। वह रोजाना पिता को खेत में खाना देने जाता था। बुधवार को उसकी गोली लगने की सूचना पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई अनिल ने सीओ को घटनास्थल दिखाया। बताया कि आरोपियों ने पांच फायर किए थे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
7 of 8
रंजीत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
होली की खुशियां मातम में बदलीं
रामखिलावन के परिवार में बेटी चंद्राकली (16 वर्ष), लक्ष्मी (13 वर्ष), रंजीत (12 वर्ष) और ज्योति (8 वर्ष) थी। होली के त्योहार को लेकर पूरे परिवार ने काफी तैयारी की थी। रंजीत अपने पिता के साथ नए कपड़े खरीदने गया था। उसकी हत्या से पूरे परिवार में मातम छाया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
आरोपी बोला- लकड़ी चुरा रहा था बालक
पुलिस हिरासत में आरोपी स्कूल के प्रबंधक वीरपाल निवासी ग्राम महमंदपुर ने बताया कि रंजीत उसके स्कूल से लकड़ियां चुराकर ले जाता था। वह पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका था। बुधवार की रात को वह फिर लकड़ी चुराने आया। इस पर उसने गोली चलाई थी। हालांकि, परिजनों ने इस बात से इन्कार किया है।