फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर काशी के बाजार गुलजार, राधे-राधे साड़ी महिलाओं की पहली पसंद; प्रेशर वाली पिचकारी की डिमांड

Mon, 18 Mar 2024 08:08 PM IST
प्रगति चंद प्रगति चंद, वाराणसी।

सार

Holi 2024 : होली को लेकर वाराणसी के प्रमुख बाजार गुलजार हो गए हैं। चिप्स, पापड़ और अबीर- गुलाल के साथ ही पिटकारी से बाजार पटा पड़ा है। शहर के थोक मार्केट दाल मंडी और गोदौलिया समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है। 
विज्ञापन
1 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
होली के त्यौहार के अब कुछ ही दिन बाकी हैं। वृंदावन की होली के बाद काशी की रंगभरी होली और मसान की होली पर हर किसी की नजर टिकी होती है। ऐसे में इस पर्व को लेकर काशीवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा। काशी में मार्केट की रौनक लोगों का उत्साह और बढ़ा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें वीडियो और तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी के बाजारों पर होली का रंग दिखने लगा है। वाराणसी के थोक बाजार दालमंडी में गन और प्रेशर वाली पिचकारी के साथ गुजिया मशीन और कलरफूल हेयर एक्सटेंशन से दुकानें सज गई हैं। बच्चों में प्रेशर वाली पिचकारी की अधिक मांग है। तरह-तरह के मुखौटे भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
वहीं होली में मेहमानों का स्वागत करने के लिए तरह- तरह के नमकीन, पापड़ और मठरी से भी बाजार पटा पड़ा है। बाजार में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर और डिजाइन के चिप्स मिल रहे हैं। जिसमें वाराणसी के आलू के चिप्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। 

4 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
बात करें होली पर फैशन की तो शहर के गोदौलिया मार्केट में सड़क के दोनों किनारों पर कपड़े की दुकानें रंग-बिरंगे ड्रेस से सजी हैं। ईयररिंग और कास्मेटिक्स की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिख रही है। ग्राहकों की भारी भीड़ खरीदारी करने पहुंच रही है।
विज्ञापन

5 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
राधे-राधे साड़ी और चिकनकरी कढ़ाई वाली कुर्तियों की डिमांड अधिक है। खास बात ये है कि राधे-राधे साड़ी की कीमत मात्र 600 रुपये है। वहीं चिकनकरी कुर्तियों की कीमत 300 से लेकर 1500 तक है।    
विज्ञापन

6 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
अबीर-गुलाल की सुगंध लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसे में  छोटे- बड़े बाजार होली के रंग में रंगने लगे है। बाजारों में रंग व कपड़ों, पिचकारियों के साथ ही खान-पान, रंग बिरंगी टोपियों सहित कॉर्टून के मुखौटे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
अबीर और गुलाल की ढेर सारी वराइटी बाजार में देखने को मिल रही। जिसमें हर्बल कलर भी शामिल है। इसके साथ ही कलरफूल गुब्बारे भी बिक रहे हैं। होली पर घर को खास तरीके से सजाने के लिए लोग आर्टिफिशियल प्लावर्स और डोर मैट की भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें