हिंदी निबंध के 70 विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
संगीत एवं मंच कला संकाय की डीन मंचस्थ प्रो. संगीता पंडित, संकाय के ही डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय और कार्यक्रम संचालक डॉ. सत्य प्रकाश पाल को मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया। कुलपति के प्रस्थान के बाद मंच पर संगीत एवं मंच कला संकाय की डीन प्रो. संगीता पंडित, प्रो. सदानंद शाही, डॉ. सत्यपाल शर्मा और व्योमेश शुक्ल ने काशी के अलग-अलग स्कूलों के 70 विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।
इन स्कूल के विजेता बच्चों को सम्मान
बीटीएस कमच्छा, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, एओ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, कमला पति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज, कमला पति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, बल्लभ विद्या पीठ इंटर कॉलेज, आर्य महिला बालिका इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज और खेदन लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी चोलापुर, गुरूनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल को सम्मानित किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान बीएचयू कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रो. यूपी शाही, हिंदी कवि प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. अनुराग दवे, जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, पत्रकारिता विभाग के प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. बाला लखेंद्र, पीआरओ डॉ. राजेश सिंह, एपीआरओ चंदरशेखर, बीरम चौरसिया के साथ ही छात्रों में डॉ. मुत्युंजय तिवारी, अभिषेक सिंह काली, नील दुबे, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। कुलगीत गायन में आराधना विश्वकर्मा, रोमा गुप्ता और ईशा जोशी ने गायन, संवादिनी पर हर्षित पाल धनगर और तबले पर प्रेमचंद ने बड़ी मनोरम प्रस्तुति देकर लोगों को मुग्ध कर दिया।