फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Rain: काशी में अचानक जमकर बरस पड़े बदरा, शहर के कई इलाकों में जलभराव; तस्वीरों में देखें एक झलक

Thu, 22 Aug 2024 04:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। गुरुवार को अचानक झमाझम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं जलभराव के चलते ज्यादातर लोग परेशान भी हुए। 
विज्ञापन
1 of 5
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला

उमस भरी गर्मी से परेशान वाराणसी के लोगों को गुरुवार को हुई बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश होने की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन जलभराव के चलते बीएचयू कैंपस समेत शहर के अन्य इलाकों में जलभराव के कारण लोगों की सांसत बढ़ गई। 

विज्ञापन

2 of 5
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा और कड़कड़ाती बिजली के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने उमस से राहत महसूस की। बारिश होने से लोगों ने भीगकर भी मौसम का आनंद लिया।

विज्ञापन

3 of 5
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्र में बीएचयू, सुंदरपुर, नरिया, भिखारीपुर, बरेका आदि जगहों पर झमाझम बारिश हुई। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया।

4 of 5
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि हर दिन की तुलना में धूप कम रही। लेकिन उमस ज्यादा रही, इस वजह से लोग परेशान हो गए। दोपहर बाद से अचानक काले बादल छाए और देखते- देखते ही बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला
बारिश की वजह से शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया। इस वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने के बाद ककरमत्ता ओवरब्रिज के शुरुआत वाली जगह से लेकर नीचे भी जगह-जगह जलभराव हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें