फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी यात्राः ग्रुप डांस से आईआईटीयंस ने मचाया ऐसा धमाल, तस्वीरें बना देंगी दीवाना

Mon, 22 Jan 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के अंतिम दिन रविवार को आईआईटीयंस ने अपने ठुमकों से यादगार बना दिया। ग्रुप डांस की प्रतियोगिता में मंच पर जहां बालीवुड के एक से बढ़कर एक गीतों पर टीम के साथ भावी इंजीनियरों ने ठुमके लगाए वहीं स्वतंत्रता भवन में आयोजित गायन प्रतियोगिता संल्यन में सुरों का जादू बिखेरकर सभी को अपना मुरीद बना लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गिटार, ड्रम, तबले पर अलग-अलग धुन बजाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। उधर म्यूजिकल नाइट में जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने उड़ता पंजाब, फितूर, देव डी आदि फिल्मों के गीतों को गाकर सभी का दिल लूट लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
अंतिम दिन के सफर की शुरूआत रंगमंच के साथ हुई। इसमें मंच पर थिएटर की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिर स्वतंत्रता भवन सभागार में सांल्यन गायन प्रतियोगिता में बीएचयू, आईआईटी बीएचयू, काशी विद्यापीठ, सेंट जांस सहित अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा तो दर्शकों ने भी ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। 

 

4 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
उधर राजपुताना ग्राउंड पर समूह नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में बनारस से आईआईटी बीएचयू, बीएचयू मंच कला संकाय, दिल्ली, एमिटी विवि नोएडा, सुल्तानपुर आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने जब मंच पर चढ़कर ठुमके लगाने शुरू किए तो दर्शक दांतों तले उंगली दबा लिए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
टीम की प्रस्तुतियों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये इंजीनियरिंग छात्र नहीं बल्कि प्रोफेशनल कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही हैं। रंग चढ़ा है, रंग चढ़ेगा, बैंड बजा है-बैंड बजेगा, पल्लो लटके रे मारो पल्लो लटके, डोला रे डोला रे-डोला -दिल डोला, हा अंटे अमला पुरम----हा अंटे आहापुरम जैसे गीतों पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में तकनीक के हुनरमंदों की प्रतिभा सामने दिखी। यहां मिट्टी के प्रयोग से एक से एक शानदार आकृतियां तैयार कर जब प्रतिभागियों की ओर से उसकी प्रदर्शनी लगाई तो हर कोई देखता ही रह गया। किसी ने गुड़िया, भगवान गणेश तो किसी ने मेट्रो रेल की आकृतियां बनाई। 

 
विज्ञापन

7 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी परिसर में अलग-अलग जगहों पर हुई आशुभाषण, बिजनेस क्विज, खेल क्विज आदि प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने जीत के लिए दम दिखाया। इसमें निर्णायकों के सवालों का भी जवाब दिया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में आयोजित वस्त्र शिल्प की प्रदर्शनी में भी प्रतिभागियों का हुनर देखने को मिला। यहां पेपर की मदद से प्रतिभागियों ने अलग-अलग डिजाइन उकेरा। इसमें लहंगा, साड़ी, सूट पर उकेरी जाने वाली डिजाइन उकेर कर सभी को आकर्षित किया। इसमें कुछ ने परिधानों के साथ साज सज्जा के सामानों की भी डिजाइन उकेरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें