फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं टूटेगा उस्ताद के सपनों का महल, VDA की नोटिस, पौत्रवधू बोलीं- दादा अब्बा की इज्जत को चौराहे पर कर रहे नीलाम

Thu, 20 Aug 2020 09:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला से बातचीत करतीं उस्ताद की पौत्र वधू - फोटो : अमर उजाला
शहनाई को नया आयाम देने वाले भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की इज्जत को परिवार के लोग ही उछाल रहे हैं। दादा अब्बा की इज्जत को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। इतना कहकर उस्ताद की पौत्रवधू नजमी फिरोजन की आंखों से आंसू छलक पड़े।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला से बातचीत करतीं उस्ताद की पौत्र वधू - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि खान साहब के रियाज वाले कमरे को रिनोवोट करके छत पर ही संग्रहालय बनाने की बात चल रही थी। हम लोगों ने परिवार के साथ मिलकर रिनोवेशन शुरू कराया था, लेकिन बाद में न जाने क्या हुआ कि अफवाह फैलनी शुरू हो गई। दादा अब्बा की सारी विरासत सुरक्षित है। सारा सामान सुरक्षित रखा है। उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
उस्ताद का जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला
उनकी दत्तक पुत्री सोमा घोष ने बिना हकीकत जाने ही बयान जारी कर दिया। पूरा लॉकडाउन गुजर गया, लेकिन उन्होंने परिवार को कोई खबर नहीं ली। यह नहीं देखा कि उनके भतीजे और भतीजियां किस हाल में हैं। मकान काफी जर्जर हो चुका है और उसका रिनोवेशन जरूरी है।

 

4 of 5
उस्ताद का जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला
जब रिनोवेशन होगा तो तोड़फोड़ तो होगी ही। हम उनके कमरे से कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे। उसको रिनोवेट करके संग्रहालय का ही स्वरूप दिया जाएगा। नजमी ने प्रशासन से यह सवाल किया कि हमारे पास आय का कोई और जरिया नहीं है। अगर हम अपने मकान को कॉमर्शियल स्वरूप दे रहे हैं तो इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है। दादा अब्बा की निशानियां तो हम लोगों ने सुरक्षित रखी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिजन - फोटो : अमर उजाला

वीडीए ने जारी की नोटिस, रोका काम

वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी ने हड़हा सराय में बुधवार को मौके पर पहुंचकर काम रोकने की नोटिस थमा दी। साथ ही अपर नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि हड़हासराय में जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है। नियमानुसार पुराने और जर्जर भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी होता है, इसलिए मौके का मुआयना कराकर आवश्यक कार्रवाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें