फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास अंदाज में होगा मोदी और मैक्रों का स्वागत, दुल्हन की तरह सज रही काशी, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहली बार आ रहे फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गईं। जिसके लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 
विज्ञापन

2 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो स्वागत फ्रांस में हुआ था, काशी में भाजपा इससे कहीं ज्यादा स्वागत इमैनुएल मैक्रों का करेगी। जिन रास्तों से नरेंद्र मोदी और मैक्रों गुजरेंगे, वहां सड़कों के किनारे खड़े लोग हर-हर महादेव, मोदी-मोदी, मैक्रों-मैक्रों कहकर स्वागत करेंगे। भाजपा पीएम और मैक्रों के स्वागत को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो भाजपा दोनों नेताओं के रूट को रोड शो का रूप देने की कोशिश करेगी। डीरेका से अस्सी और दशाश्वमेध घाट से नदेसर तक दोनों नेताओं को खुले वाहन से भी ले जाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य का कहना है कि डीरेका से अस्सी और दशाश्वमेध घाट से नदेसर स्थित होटल गेटवे तक पचास से ज्यादा स्थानों पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता दोनों देशों के झंडे और फूल लेकर मौजूद रहेंगे। कहा दोनों दोनों सांस्कृतिक देशों का काशी में भावनात्मक मिलन होगा।  लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों से निकले और पीएम और काशी के मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करें। 

 

4 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के मेजबानी के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी 12 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में भव्य स्वागत करने के लिए तैयार हैं। स्वागत में काशीवासी व सांसद नरेंद्र मोदी मेजबान होंगे। उनका काफिला 12 बजे कार द्वारा अस्सी घाट पहुंचेगा, वहां से गंगा विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पर 12:30 बजे पहुंच जाएंगे। हर एक स्वागत द्वार पर लगभग 2000 लोगों द्वारा दोनों देशों के राष्ट्रीय झंडे लिए काशी के लोग स्वागत करेंगे। तीनों विधानसभा कैंट, दक्षिणी और उत्तरी में लगभग 40 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। हर स्वागत द्वार की दूरी लगभग 100 मीटर होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
मोदी और मैक्रों के स्वागत में बाबतपुर एयरपोर्ट से ताज होटल तक स्कूली बच्चे भारत और फ्रांस के झंडे लहराएंगे। डीरेका से अस्सी घाट और फिर दशाश्वमेध घाट से लेकर होटल ताज तक बच्चे ही दोनों राजनेताओं की अगवानी भी करेंगे। मोदी और मैक्रों का दौरा सड़क मार्ग से जहां तक होगा, भारत के तिरंगे और फ्रांस के झंडे के साथ उनके स्वागत में बच्चे होंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
12 मार्च को पीएम व फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन को लेकर उनके स्वागत के लिए अलग-अलग स्कूलों के बच्चों के लिए अलग-अलग प्वाइंट्स निर्धारित किए गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से ताज होटल तक 19 प्वाइंट्स पर 29 विद्यालयों के 3880 छात्र-छात्राएं रहेंगे। डीरेका से अस्सी घाट तक नौ प्वाइंट्स पर 12 स्कूलों के 1250 बच्चे और दशाश्वमेध घाट से होटल ताज तक 11 प्वाइंट्स पर 20 स्कूलों के 1800 बच्चे हाथों में झंडा लेकर उनका स्वागत करेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के लिए घाट सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अतिथियों की सुविधा के लिए अस्सी घाट पर दो जेटी बनाए जा रहे हैं। एनएसजी और फ्रांस की सुरक्षा टीम वहां मौजूद है। इसके अलावा अस्सी घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक 11 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें अस्सी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शहनाई वादन के बाद शंख ध्वनि का कार्यक्रम होगा। 

 
विज्ञापन

8 of 8
modi and macron - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तुलसी घाट पर पहलवानी, रामलीला और सुंदर कांड का पाठ होगा। वहीं आगे प्रभु घाट पर बुद्घिस्ट प्रेयर आयोजित की जाएगी। अस्सी घाट पर स्वस्ति वाचन के बाद 51 बटुक सफेद धोती-कुर्ता में शंखनाद करेंगे। शहनाई वादक भी शहनाई बजाएंगे, सुबह-ए-बनारस के मंच के सामने एक 60 फीट में रंगोली बनाया जाएगा। साथ ही एक रथ पर सभी देवी-देवताओं की झांकी सजा रहेगी। काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति द्वारा डमरू बजा कर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें