उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के द्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ऐसा दूसरा मौका था जब योगी आदित्यनाथ ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। इस दौरान विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सीएम को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएम ने हाथ उठा कर सभी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
3 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रविवार को 3:10 पर विंध्याचल के गोसाईं पुरवा में बने हेलीपैड पर उतरा।
4 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पुरानी वीआईपी रोड पर पहुंचे। यहां फूल माला लेकर उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन मंत्रोच्चार के बीच किया। इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की।
विज्ञापन
5 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।
शंख, घंटा, नगाड़े के बीच गूंजे मां के जयकारे
- फोटो : अमर उजाला
विंध्य क्षेत्र के संपूर्ण विकास के संबंध में पंडा समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। कहा कि बनारस और मथुरा की तर्ज पर शिवपुर से कंतित तक पक्का घाट का निर्माण कराया जाए। विंध्य क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी आवासीय व्यवस्था की जाए।