फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट महोत्सव: 56 प्रकार के व्यंजनों से सजा काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्ण का दरबार

Mon, 16 Nov 2020 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • भगवान काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा देवी को चढ़ा 101 क्विंटल प्रसाद
  • वाराणसी में करीब 358 सालों से प्रसाद चढ़ाने से निभाई जा रही है ये परंपरा 
  • काशी में दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है अन्नकूट महोत्सव
विज्ञापन
1 of 5
अन्नकूट महोत्सव में सजा काशी विश्वनाथ का दरबार - फोटो : अमर उजाला
महादेव की नगरी काशी में अन्नकूट का पर्व अद्भुत तरीके से मनाया जाता है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस खास पर्व पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के पंच बदन प्रतिमा की भव्य झांकी सजाई गई। श्रृंगार भोग आरती में बाबा की चल रजत प्रतिमा को स्थापित कर भव्य पूजन-अर्चन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 500 किलो लड्डुओं से बाबा का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया।  इसके बाद 6 क्विंटल 51 किलो मिठाइयों सहित कुल 56 प्रकार के व्यंजनों से बाबा को भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
आयोजन के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के इस अन्नकूट महोत्सव के परंपरागत उत्सव में शामिल हुए।

4 of 5
अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
आरती के बाद  मंडलायुक्त द्वारा मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले कई दशक से चली आ रही मंदिर की परंपरा का विधिविधान से निर्वहन किया गया। महंत परिवार द्वारा लाई गई परंपरागत प्रतिमा की वैदिक रीति-रिवाज से पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां अन्नपूर्णा का भव्य श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा के दरबार में 80 क्विंटल भोग का लगा प्रसाद
अन्न की देवी अन्नपूर्णा के दरबार में भी 80 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। भोग प्रसाद में कच्चे और पक्के भोजन भी शामिल किए गए। मां अन्नपूर्णा के मंदिर में भोग लगाया गया 21 क्विंटल लड्डू शामिल है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी ने बताया कि देवी को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। अनादि काल से ये परंपरा चली आ रही है। देवी के प्रसाद को भक्तों में वितरित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी इससे प्रसन्न होती है और साल भर भक्तों को सुख, शांति, धन-वैभव प्रदान करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें