फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को बिहार से जोड़ने वाले गाजीपुर के हमीद सेतु पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक जारी, अभी और करना होगा इंतजार

Sun, 15 Nov 2020 10:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
हमीद सेतु से गुजरते दो पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में गंगा नदी पर स्थित उत्तर प्रदेश को बिहार से  जोड़ने वाले वीर अब्दुल हमीद सेतु से भारी वाहनों के आवागमन पर अभी 20 नवंबर तक रोक बरकरार रहेगी। पुल की जांच कर विभागीय अधिकारियों व इंजीनियरों के द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद भारी वाहनों, ट्रक, बस, ट्रैक्टर सहित अन्य भारी वाहनों के लिए खोला जा सकता है। 

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुल से वाहनों के संचालन को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त हिदायत दी है। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  महत्वपूर्ण सेतु की मरम्मत का काम बीते गुरुवार को पूरा होने के बाद भी पुल से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाए जाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

डीएम के निर्देश पर पुल के दोनों तरफ लोहे के दस फीट के हाईटगेज बैरियर लगा दिए गए हैं। शनिवार की सुबह करीब दस बजे पुल को एनएचएआई के सिफारिश पर अधिकारियों ने हल्के वाहनों के लिए खोल दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
हमीद सेतु के रास्ते पर लगाया गया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ओवरलोड वाहनों के बेलगाम संचालन से आए दिन सेतु समय-समय पर क्षतिग्रस्त होता रहा है। लेकिन इन ओवरलोड वाहनों पर रोक को लेकर कोई ठोस योजना प्रशासन आज तक नहीं बना सका है।
विज्ञापन

3 of 5
हमीद सेतु पर लगा गति अवरोधक - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोकने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने समय-समय पर विभिन्न तरह के आंदोलन भी किए, लेकिन इनका संचालन जारी रहा। 

4 of 5
हमीद सेतु से गुजरते हल्के वाहन - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि एनएचएआई की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा पुल की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमीद सेतु बंद होने के बाद फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
टीम की रिपोर्ट के आधार पर भारी वाहनों के आवागमन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें