फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के इस गांव में 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं बेटियां

Sat, 28 Apr 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
domari village - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक गांव ऐसा भी है जहां पर आठवीं के बाद लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं। लेकिन अब इस गांव के अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि पीएम मोदी इस गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

विज्ञापन

2 of 6
domari village - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौथे सांसद आदर्श गांव डोमरी फिलहाल कई समस्याओं से दो-चार हो रहा है। जब से गांव को प्रधानमंत्री द्वारा गोद लेने की संभावना बनी, तब से यहां जरूर कुछ बदलाव हुआ है। गांव के प्राइमरी स्कूल की हालत भी सुधरी है। गांव की सबसे बड़ी समस्या यहां की लड़कियों की आठवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई और विद्युतीकरण की है। यहां की लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। इसके चलते ज्यादातर लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
domari village - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा यहां लकड़ी की बांस-बल्ली पर जर्जर तार झूल रहे हैं। आए दिन तार टूटते रहते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित होती है। गांव के श्मशान घाट पर बिहार तक से लोग शव लेकर आते हैं। उनके लिए सड़क, शेड और पानी की व्यवस्था नहीं है। गांव में जो हैंडपंप लगे हैं वे सभी चालू तो हैं लेकिन उनसे निकलने वाली पानी में आर्सेनिक है। इसके लिए जल निगम के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही यहां टंकी का निर्माण होगा।

 

4 of 6
गांव में लगी चौपाल में बोलते डीएम योगेश्वर राम मिश्र - फोटो : अमर उजाला

जानकारों का कहना है कि जमीन से 1000 फीट नीचे से पानी उपलब्ध कराया जाएगा तो आर्सेनिक की समस्या दूर हो जाएगी। हालांकि हाल ही में पीएम मोदी के आदर्श गांवों में कराए जाने वाले कार्यों की निगरानी करने वाले सांसद सीआर पाटिल गांव आए थे। उन्होंने व्यायामशाला के सामने कुर्सी लगवाई और कंक्रीट का शेड बनवाया है। कुछ जगहों पर सड़कें खराब हैं लेकिन जिला प्रशासन ने गांव की सड़कों की मरम्मत करवा दी है।

 

विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी

ग्राम प्रधान छोटेलाल पटेल का कहना है कि पहले कोई यहां आता नहीं था। जब से पता चला कि पीएम इस गांव को गोद ले रहे हैं तब से अधिकारी यहां आने लगे हैं। पीएम मोदी पूछेंगे तो उनसे बच्चियों के लिए कॉलेज और विद्युतीकरण की मांग करूंगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kashi - फोटो : अमर उजाला
संत मोरारी बापू ने डोमरी में मणिकर्णिका घाट के सामने 21 अक्तूबर, 2017 से मानस मसान कथा कही थी। इसके पहले 15 अक्तूबर, 2016 राजघाट पुल पर जय गुरुदेव के अनुयाइयों की भगदड़ के दौरान गांव वालों ने उनकी सहायता की थी। गांव में पंचायत भवन के पास भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है। जहां जन्माष्टमी पर बड़ा आयोजन होता है। गांव में शक्ति माई का मंदिर है। कहा जाता है इसी मंदिर के पास दो विदेशी महिलाएं डूब कर मर गई थीं। दो विदेशी महिलाओं की मौत के बाद दो मरी चर्चा में आ गया। बाद में दो मरी से डोमरी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें