गाजीपुर मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये का इनामी मोहम्मद जाहिद को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मो. जाहिद उर्फ सोनू शराब को लेकर ग्राम कुशी नहर पुलिया से होकर चैन पुलिंग करके हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाकर पटना जाने वाला था।
इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ नोएडा सक्रिय हो गई। सूचना को विकसित करने के बाद स्थानीय पुलिस को बताया। एसटीएफ नोएडा, गाजीपुर पुलिस और जीआरपी ने संयुक्त रूप से कुशी नहर पुलिया पर पहुंच गई।
विज्ञापन
2 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ नजर आया। तलाशी देने के लिए कहा गया तो दोनों पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर होने वाला अपराधी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू काफी शातिर था।
विज्ञापन
3 of 11
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके निशाने भी अचूक थे। मुठभेड़ में ढेर होने से पहले उसने पुलिस पर तीन गोली चलाई थी, जिसमें से दो गोली जवानों को लगी। जबकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की, जो मोहम्मद जाहिद के पैर और सीने में लगी।
4 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से एक देसी पिस्टल, 2 कारतूस 32 बोर, 3 खोखा, 3 काले बैंग में 139 अदद टैट्रा पैक अंग्रेजी / देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
5 of 11
मुठभेड़ के दौरान जमीन पर पड़ी पिस्टल।
- फोटो : पुलिस विभाग
मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
प्रेमचंद वर्माग्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना, विनय ग्राम जानीपुर थाना जानीपुर पटना विहार, पंकज पुत्र सालिगराम ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना बिहार, बिलेन्द्र पासी पुत्र महेंद्र ग्राम उसरी वाजार थाना शाहपुर पटना बिहार, रवि कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल पटना, रवि ग्राम ढंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आरा बिहार है।
विज्ञापन
6 of 11
मोहम्मद जाहिद
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश के पैर में एक, सीने में लगी दो गोली
बता दें कि आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सोमवार की देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट, जीआरपी और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। जाहिद के दाहिने पैर में एक और सीने में दो गोली लगी थी।
विज्ञापन
7 of 11
मुठभेड़ में घायल जीआरपी के अनिल तिवारी।
- फोटो : संवाद
उसकी पहचान बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेड़िमा बाजार निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। दिलदार नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में हुई इस मुठभेड़ में जीआरपी के सिपाही प्रवीण तिवारी और एसटीएफ नोएडा के सिपाही सुनील कुमार को गोली लगी है।
8 of 11
मुठभेड़ में घायल एसटीएफ नोएडा के सुशील कुमार।
- फोटो : संवाद
दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, जाहिद का शव मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जाहिद के मामा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि जाहिद को घर से उठाकर ले जाया गया। अब मुठभेड़ में मारने का दावा किया जा रहा है।
9 of 11
मृत आरपीएफ के जवानों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ के सिपाही जावेद खान और प्रमोद की 19 अगस्त की रात हत्या कर दी गई थी। दोनों बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने बर्बरता से पिटाई की और चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया था।
10 of 11
पुलिस के गिरफ्त में पशु तस्कर व आरपीएफ जवानों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड में कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें आठ नामजद किए गए। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक लाख का इनामी और मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद फरार था। एक और नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी डॉ ईरज राजा के मुताबिक, सोमवार की रात मोहम्मद जाहिद और उसके एक साथी के बारे में यूपी एसटीएफ, जीआरपी दिलदार नगर और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को जानकारी मिली।