फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर फ्रांस के रोमन ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में 'धरती' से रचाई शादी, हाथ उठाकर बोले- हर हर महादेव

Mon, 15 Feb 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
रोमन ने धरती से रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला
काशी को धर्मनगरी कहा जाता है, इसे महादेव की नगरी भी कहते हैं। कहते हैं कि जो भी यहां आता है, वो यहीं का होके रह जाता है। एक बार आने के बाद यहां से जाने का मन नहीं करता। ऐसा ही कुछ हुआ फ्रांस के रोमन के साथ। एक साल पहले आए रोमन भी अब यहीं के होके रह गए हैं। वेलेंटाइन डे पर उन्होंने धरती से शादी की है। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वेलेंटाइन डे पर वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में अमदाबाद (गुजरात) की धरती ने फ्रांस के लिली के रहने वाले रोमन के साथ शादी रचाई। रविवार को दोनों ने सनातन धर्म के अनुसार पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

3 of 5
धरती ने बताया कि वह गुजरात से पढ़कर वाराणसी नौकरी करने आईं और अस्सी पर खुद का रेस्टोरेंट चलाती हैं। उसकी मुलाकात रोमन से एक वर्ष पूर्व काशी में हुई थी। रोमन काशी आने पर उनके रेस्टोरेंट में जरूर आते थे। दोनों में प्रेम संबंध गहरा होने पर अपने रिश्ते को एक नाम देने के लिए ठान लिया।

4 of 5
रोमन और धरती ने वेलेंटाइन डे को शादी के लिए चुना। वेलेंटाइन डे पर दोनों ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में आकर विधि विधान से शादी की। शादी में धरती और रोमन के साथ उनके घर वाले भी शरीक हुए। मुन्ना गिरी और लालू गिरी ने बताया कि दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के लोगों की शादी कराना अनोखी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोमन ने बताया कि भारतीय परंपरा की शादी एक अटूट बंधन है। इसी वजह से उसने काशी में आकर शादी रचाई। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की नगरी में किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। शादी के बाद धरती ने कहा कि वह अपने कारोबार को दोनों मिलकर आगे चलाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें