फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डीरेका में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, आरपीएफ के दो जवान घायल

Wed, 16 Sep 2020 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
आग बुझाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में बुधवार सुबह छह बजे करीब डीजल रेल इंजन कारखाने (डीरेका) में भीषण आग लग गई। आग में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। करीब तीन घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
डीरेका में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं। आग डीरेका के प्रशासनिक भवन के प्रौद्योगिकी केंद्र में लगी थी। डीरेका में सेफ्टी कार्यालय के कर्मचारी, अग्निशमन की तीन गाड़ियां, गेल की फायर सर्विस की गाड़ी और आरपीएफ के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 5
घायल आरपीएफ जवान अरविंद कुमार और वर्कशॉप आरपीएफ इंचार्ज अरविंद सिंह। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आग बुझाने के लिए बिल्डिंग की खिड़की को तोड़ गया। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान वर्कशॉप आरपीएफ इंचार्ज निरंजन सिंह और आरपीएफ जवान अरविंद कुमार घायल हो गए।

4 of 5
मुख्य संरक्षा अधिकारी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि फाइल ऑफिस से आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरे प्रौद्योगिकी केंद्र तक पहुंच गई। कर्मचारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के कंप्यूटर के नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह से बुझने के बाद किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि आग काम के समय लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें