फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग: तेज आवाज के बाद काला धुआं और लपटें, चश्मदीदों ने बयां किया खौफनाक मंजर

Tue, 08 Mar 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गंभीर सिंह मोहल्ले में मंगलवार सुबह साड़ी पॉलिश के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा गैस सिलिंडर भी उसकी जद में आ गया और तेज धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते ही आग की लपटें मकान के दो तल में फैल गई। सूचना पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

आग इतनी भयानक थी कि दमकल की छह गाड़ियां लगाई गईं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक कारखाने में रखा लाखों का माल राख हो गया।

यहां तक कि आग बुझाने आए दो दमकलकर्मी सहित पांच लोग झुलस गए। सिलिंडर ब्लास्ट होने की तेज आवाज सोनारपुरा चौराहे तक सुनाई पड़ी। घर के दूसरे और तीसरे तल पर मौजूद तीन लोगों का धुएं से दम घुटने लगा। आग की लपटों और धुएं को देख मोहल्ले में दहशत की स्थिति रही। चश्मदीदों ने मंजर को बयां किया।
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के जवान अजित कुशवाहा (45) और विकास कुमार (20) के साथ मुहल्ले के विकाश गुप्ता, अखिलेश पाल, पप्पू पाल झुलस गए। सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना में पालतू कबूतर और तोते का पिंजड़े में दम घुटने से मौत हो गई। सकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर बिग्रेड के जवानों को तीन सौ मीटर दूर गाड़ी को खड़ी कर पाइप बिछाकर आग पर पानी डाला। 
विज्ञापन

3 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सोनारपुरा स्थित बाड़ा गंभीर सिंह मोहल्ले के लोगों ने बताया कि साफी सिल्क हेरिटेज के नाम से मोहम्मद इम्तियाज का साड़ी पॉलिश का कारखाना और गद्दी है। इम्तियाज दूसरे और तीसरे तल पर अपने भाई अमजद और अन्य परिवार के लोगों के साथ रहता है। 

4 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
साड़ी पॉलिश करने का कारखाना और दुकान मकान के निचले तल पर है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब साड़ी पॉलिश करने के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। उसी कमरे में काम करने वाला मजदूर गोलू गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। आग देखकर गोलू निकल गया। थोड़ी ही देर बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा और आग फैल गई। 
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग का धुआं घर में फैलने के बाद सभी का दम घुटने लगा। घर से आग की लपटें निकलते देख पड़ोसी भी बाहर निकल गए। बगल में स्थित कुएं से पानी लेकर सभी आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए पानी की पाइप बिछा रहे थे, उसी दौरान  गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटा था। जिसकी चपेट में आने से दमकल कर्मी अजीत कुशवाहा व विकास कुमार के अलावा मुहल्ले के ही अखिलेश पाल, विकास गुप्ता व पप्पू पाल झुलस गए।
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में साड़ी पॉलिश के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सकरी गली में स्थित साड़ी के पॉलिश कारखाने में न तो फायर फाइटिंग की व्यवस्था थी और न ही अग्निशमन विभाग से एनओसी ली गई थी। आग की चपेट में आने से इम्तियाज का लगभग 6 लाख रुपये का माल खाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर खड़ी दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष चौहान ने बताया कि यदि इन लोगों के घर में फायर फाइटिंग सिस्टम होती तो शायद आग इतना बढ़ती ही नहीं। किसी के  पास फायर की एनओसी भी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें