फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक के पिता ने बताई हत्या के रात की हकीकत, बोले- बेटा मुझे बाहर तक छोड़ने आया तभी...

Tue, 26 Feb 2019 10:27 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
up college - फोटो : amar ujala
वाराणसी के यूपी कॉलेज के बीकॉम के छात्र विवेक सिंह की हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी हुई है। पुलिस वारदात की वजह छात्रसंघ चुनाव की रंजिश से लेकर रेलवे के ठेके तक के विवाद को मानकर तफ्तीश कर रही है। पूर्वांचल के कई जिलों में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी भेज दिया गया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 9
FIR
विवेक सिंह की हत्या के मामले में छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन सहित पांच के खिलाफ शिवपुर थाने में सोमवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई विवेक के पिता रणधीर सिंह राणा की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
नामजद आरोपियों के 15 करीबियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की छह संयुक्त टीमें चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और बिहार के भभुआ के लिए रवाना हो गई हैं।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के जामूडीह निवासी विवेक यूपी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता रणधीर के अनुसार, वह रविवार रात सेकेंड हाउस हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में बेटे से मिले। रणधीर बाहर निकले तो विवेक उन्हें बाहर तक छोड़ने आया। लौटते समय पीजी हॉस्टल के पास घात लगाकर बैठे अनुपम नागवंशी, अंकित सिंह उर्फ सेंगर, राहुल राजपूत, पवन सिंह उर्फ चिंटू और एक अज्ञात युवक ने विवेक को देख कर शोर मचाया कि विवेक को जान से मार डालो। 
विज्ञापन

5 of 9
up college - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर विवेक की हत्या कर दी गई। पुलिस रात करीब तीन बजे विवेक का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पांच घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान विवेक के सिर, सीने, कनपटी सहित शरीर के अन्य हिस्सों से पांच गोली निकाली गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया और वे जामूडीह रवाना हो गए।
विज्ञापन

6 of 9
up college - फोटो : amar ujala
विवेक की हत्या के बाद यूपी कॉलेज में तनाव को देखते हुए रविवार रात ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। तीन क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सात थानेदार फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ कॉलेज परिसर में चक्रमण करते रहे। सोमवार को पठन-पाठन ठप रहा। अध्यापक पहुंचे, कार्यालय भी खुले, लेकिन सभी डरे हुए थे। यूपी कॉलेज के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के चेहरे पर भी दहशत दिखी। 
विज्ञापन

7 of 9
street light - फोटो : FILE PHOTO
यूपी कॉलेज कहने को तो शहर के पुराने प्रतिष्ठित कॉलेज में से एक है, मगर पुलिस की तफ्तीश में न तो सीसी कैमरे लगे दिखे और न ही स्ट्रीट लाइट जलती दिखी। कॉलेज के गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वह आने-जाने वालों की जांच नहीं करते हैं। शिवपुर पुलिस के अनुसार, कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। 

8 of 9
up college - फोटो : amar ujala
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवेक की हत्या करने वाले आरोपी दो बाइक से आए थे। ताइक्वांडो में महारत हासिल किए विवेक को बेहद करीब से गोली मारी गई। जब हमलावर आश्वस्त हो गए कि उसकी मौत हो गई है, तब सभी भाग गए। पुलिस को कॉलेज के आसपास लगे सीसी कैमरे से फिलहाल कोई खास मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

9 of 9
up college - फोटो : amar ujala
यूपी कॉलेज में छात्रों ने मंगलवार को 10 बजे कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्र नेता विवेक सिंह हत्याकांड के विरोध में छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। किसी भी तरह के बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें