फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : भावी डॉक्टरों ने मंच पर मचाया धमाल, तस्वीरें देख हो जाएंगे कायल

Wed, 25 Apr 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में तीन दिवसीय यूथ फेस्ट आयुष प्रज्ञा-2018 का दूसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। इस दौरान लघु नाटक, नृत्य, मिस्टर एंड मिस कंपटीशन में भावी डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभा से मंच पर धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
वहीं कार्यक्रम में शाम को आयोजित फैशन शो में रंग-बिरंगे परिधानों के साथ कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की शुरूआत पेंटिंग और आयुर्वेदिक प्रदर्शनी के साथ हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लघु नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण प्रदूषण आदि समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
 

4 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मोनो एक्टिंग में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर तालियां बटोरी। संकाय के बीएमएस 2015 बैच के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र नृत्य प्रतियोगिता और फैशन शो रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
इसमें एकल नृत्य में आकांक्षा दीक्षित, ऐश्वर्या, संगीता पाल, रोहित, स्मिता, आर्यन के साथ ही समूह नृत्य में अमित और स्नेहा, संगीता एंड ग्रुप, जितेंद्र एंड ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhu - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मिस्टर एंड मिस आयुष पराग और फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें