पहाड़िया मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसान।
- फोटो : अमर उजाला।
मोदी सरकार ने किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटल उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल एग्री स्टैक योजना लागू की है। जिसके अंतर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
काशी विद्यापीठ ब्लाक पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, बड़ागांव ब्लाक पर विधायक अवधेश सिंह, पिंडरा ब्लाक पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी ब्लाक पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य शामिल रहे।