फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra : गंगा दशहरा पर काशी के घाटों पर गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Sun, 16 Jun 2024 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ganga Dussehra 2024 : काशी के गंगा घाटों पर रविवार की भोर से ही हर-हर महादेव गूंज रहा है। सभी प्रमुख घाटों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ स्नान-दान करने के लिए पहुंच रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
Ganga Dussehra Varanasi Ghats Photos : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी गंगा दशहरा पर काशी में आस्था का समंदर लहराया। घाट से लेकर बाबा दरबार तक आस्था का रेला उमड़ा रहा। आस्थावानों ने मां गंगा की आराधना की। घाटों पर पूजन अर्चन के साथ मां की आरती उतारी। दशाश्वमेध घाट की आरती संग संगीत की सुरसरिता बहाई। विभिन्न घाटों पर आयोजन हुए तो गंगा मंदिरों शृंगार और पूजन हुआ।

विज्ञापन

2 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
56 भोग और आरपार की चढ़ाई 11 सौ मीटर की चुनरी
ब्रह्मराष्ट्र एकम् संस्था की ओर से अस्सी घाट पर सुबह पूजन अर्चन के बाद 11 सौ मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई की गई। शाम को मां गंगा को 56 भोग लगा और आरती हुई। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गंगा सेवकों को सम्मानित किया। दशाश्वमेध घाट पर विशेष पूजन अर्चन हुआ। गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति की ओर से भव्य आरती हुई। 


विज्ञापन

3 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज के आचार्यत्व में मां गंगा के अष्ट धातु की मूर्ति का शृंगार हुआ। मां गंगा का 51 लीटर दुग्ध, फल, फूल, मिष्ठान से अभिषेक कर षोडशोपचार पूजन हुआ। पियरी साड़ी चढ़ाई गई। 11 वैदिक ब्राह्मणों के मां गंगा की आरती उतारी। 21 रिद्धि सिद्धि के रूप में कुंवारी चवर डुला रही थीं। डमरु निनाद और मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे। 

4 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सभी को स्वच्छता गंगा का संकल्प दिलाया गया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजकत्व में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कलाकार डॉ. अमलेश शुक्ला ने मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा..., ओम तिवारी ने गंगा मैया के चरणों में सिर हो मेरा..., यथार्थ दुबे ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय... के अलावा स्नेहा अवस्थी, रमा सिंह, अंशिका सिंह ने भी भजन पेश किया। 


 
विज्ञापन

5 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
स्वागत पं. दिनेश शंकर दुबे व धन्यवाद ज्ञापन कन्हैया त्रिपाठी ने किया। उधर, शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से ललिता घाट पर पूजन अर्चन के साथ चुनरी चढ़ाई गई। महिलाओें ने मां गंगा की संगीतमय आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा दशहरा 2024 - फोटो : अमर उजाला
बाबा धाम में पूजन और बही भजन गंगा
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में स्थापित गंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा हुई। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर और न्यास के सदस्य पंडित प्रसाद दीक्षित आदि ने पूजन किया। मां गंगा मंदिर में गंगा लहरी स्त्रोतम के साथ तीन दिवसीय पूजा शुरू हुई। शाम को मंदिर चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक भजन संध्या गंगार्चनम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजनों से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की महिमा का गान किया। गायिका नंदिनी स्वराज, मोतीलाल, गौतम कुमार, सूरज, संदीप पटेल, जय पांडेय, सरस्वती त्रिपाठी, श्री पांडेय, मनीष त्रिपाठी, लक्ष्मण, अजय कुमार, श्याम ने भजनों से हाजिरी लगाई। संचालन दूरदर्शन की उद्घोषिका ललिता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें