फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए उमड़े काशीवासी, तस्वीरों में देखें पंडालों की भव्यता

Thu, 18 Oct 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बनारस के करीब 240 स्थानों पर आयोजित पूजा पंडालों में विराजित मां की प्रतिमाओं का मंगलवार की सुबह विधिविधान से पूजन किया गया। इन पंडालों में कहीं बाहुबली, अमरनाथ गुफा, वैष्णो देवी का धाम, राम मंदिर, पतंग के भी पंडाल बनाए गए हैं। जिसे देख श्रद्धालु सेल्फी लेने से पीछे नहीं हटे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
मंदिरों में पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को पंडाल में स्थापित करते हुए उनको भक्तों के दर्शनार्थ उनका पट खोल दिया गया। मां की इन अलौकिक छवि को देखने के लिए देवी भक्त देर शाम दर्शन करने पहुंचे। जिससे शहर की पूरी सड़कें भक्तों से खचाखच भर गई थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सबसे अधिक भीड़ मंगलवार की देर रात हथुवा मार्केट, मच्छोदरी, टाउन हाल विशेश्वरगंज, हरतीरथ सहित कई अन्य पंडालों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। इसमें आयोजकों की ओर से बनाई गई एक से बढ़कर एक पंडालों को देखा प्रतिमओं को निहारा और मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों में धूम रही। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पंडाल में पहुंचते ही श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे। रंगीन बिजली की झालरों से पंडाल सजाए गए हैं। चौबेपुर कस्बे में प्रिय दर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल कोणार्क मंदिर का भव्य रूप में सजाया गया है। धौरहरा दुर्गा पूजा समिति व काली मां दुर्गा पूजा समिति अजांव ने पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की। 

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
रोहनिया क्षेत्र में जय मां स्पोर्टिंग क्लब मोहनसराय, मां सिह वाहिनी पूजनोत्सव समिति मोहनसराय, दुर्गा पूजा समिति शहावाबाद की ओर से मूर्ति प्रतिस्थापित की गई। लोहता के वाराणसी यूथ क्लब भरथरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाई गई। प्रतिमा का का पट खुलते ही श्रद्धालु भक्तों का दर्शन करने के लिए ताता लग गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। 

 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
दानगंज क्षेत्र के परानापट्टी, बलरामगंज, गड़सरा देवी दुर्गा पूजा पंडालों में देर शाम मूर्तियों के पट खुलने के बाद श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़े। राजातालाब क्षेत्र के चंदापुर, जयापुर, शाहंशाहपुर, जक्खिनी, बेलवा जगदेवपुर आदि गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। कई गांवो में रामलीला भी आयोजन पात्रों के द्वारा हो रहा है और कहीं कहीं पर्दे पर रामायण का मंचन किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पिंडरा क्षेत्र में पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के कपाट मंगलवार को खोल दिए गए। जमापुर में रात्रि देवी जागरण का आयोजन हुआ। वहीं सिंधोरा, कुवार व थाना गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। रामनगर में त्रिपौलिया गेट के समीप मां शेरोवाली समिति, अशोक स्तंभ के समीप मां अंबे पूजा समिति, मिर्जापुर रोड पर श्री दुर्गा पूजा समिति, साहित्य नाका स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में गांव समाज पूजा समिति की ओर से पूजा पांडाल सजाया गया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
ठटरा गांव स्थित डियर क्लब की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के साथ मां दुर्गा जी, भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी एवं भगवान कार्तिक के साथ सरस्वती जी की मूर्ति पूजा पंडाल में स्थापित की गई। मां वैष्णो देवी गुफा स्वरूप रास्ता बनाया गया है। गणेश भगवान के मुंह में पांच का सिक्का डालने पर गणेश भगवान के हाथ से लड्डू का प्रसाद के रूप में निकलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें