फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रीना हत्याकांड : जानिए सलाखों के पीछे कैसे गुजर रही हैं डॉ. आलोक सिंह की रातें 

Sat, 27 Jul 2019 02:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर आलोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रीना हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल मामले में वाराणसी पुलिस ने आखिरकार आरोपी पति डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर ही लिया। डॉ. आलोक सिंह को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया। धारा 302, 498 A, 504, 506 के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ मिश्र की अदालत ने आरोपी डॉ. आलोक सिंह को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके बाद जेल में डॉ. आलोक का हाल बेहाल है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. आलोक को जेल लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनके पति डॉ. आलोक सिंह को गुरुवार की रात जिला जेल की सलाखों के पीछे नींद नहीं आई। जेल सूत्रों ने बताया कि डॉ. आलोक रात भर बैरक नंबर 10 में 140 बंदियों के बीच कभी करवट बदल रहे थे तो कभी टहलने लग जा रहे थे। जिला जेल का भोजन भी उन्हें रास नहीं आया और शुक्रवार को अन्य बंदियों से दूरी बना कर गुमसुम से बैरक में ही बैठे रहे। वहीं, डॉ. आलोक के बारे में जानने के लिए उनकी बैरक के बंदियों में खासी उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बीती दो जुलाई को डॉ. रीना की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर के आधार पर डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। कैंट पुलिस के अनुसार प्रकरण में फरार घोषित डॉ. आलोक के मां-बाप की तलाश की जा रही है और दोनों ने समर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. आलोक को पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड में लेने का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया जाएगा। उधर, जिला कारागार के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि अन्य बंदियों की तरह से ही डॉ. आलोक को भी रखा गया है और कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

4 of 5
डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उनकी बेटी का सुसाइड नोट मिलने का दावा पुलिस ने किया था। इसके साथ ही एफएसएल टीम ने उनकी बेटी की मौत की घटना का नाट्य रूपांतरण किया था। सुसाइड नोट की सत्यापन रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आशंका जताई कि डॉ. आलोक के करीबी राजनेता और आईएएस जीजा के प्रभाव में आकर रिपोर्ट में खेल किया जा सकता है। च
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह ने जिले के पुलिस महकमे के आला अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि दोनों रिपोर्ट में किसी प्रकार की लीपापोती न होने पाए। इसके साथ ही मांग की है कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी उसके सास और ससुर को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें