फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: तस्वीरों में देखें- दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला, गेंदबाजी और गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी का फाइनल उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों के बीच खेला गया। बीएचयू के एंफिथियेटर मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता में दीप्रेंद्र सिंह के ताबड़तोड़ 44 रन से यूपी ने ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
1 of 5
दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी में खेलते खिलाड़ी - फोटो : रोहित सोनकर
डिफरेंटली एबल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया व ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी सोमवार को संपन्न हुई। दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी का फाइनल उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों के बीच बीएचयू के एंफिथियेटर मैदान पर खेला गया। सुरेंद्र की अर्द्धशतकीय पारी के बाद भी राजस्थान की टीम जीत न सकी। यूपी टीम के दीप्रेंद्र सिंह के ताबड़तोड़ 44 रन बनाकर यूपी को ट्रॉफी जिताई।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी में खेलते खिलाड़ी - फोटो : रोहित सोनकर
टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान जसवंत सिंह ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी कर यूपी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ने 25 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। गेंदबाजी में राजस्थान के कप्तान जसवंत सिंह ने 4 ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी में खेलते खिलाड़ी - फोटो : रोहित सोनकर
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गवाती रही। टीम के सुरेंद्र कुमार ने 40 गेंद में 53 रनों (3 चौके, 3 छक्के) की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी।

4 of 5
दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी में खेलते खिलाड़ी - फोटो : रोहित सोनकर
यूपी ने 22 रनों से जीत लिया। यूपी के कुमार राहुल मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। लीग के बेस्ट बल्लेबाज का खिताब यूपी टीम के दीपेंद्र सिंह और बेस्ट बॉलर कुमार राहुल बने। मैन ऑफ द सीरीज सुरेंद्र कुमार बने।

इसे भी पढ़ें; UP: मऊ में पांच साल बाद शुरू हुई सांसद खेल प्रतियोगिता, घोसी सांसद ने पोस्टर से नाम गायब करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्य शक्ति सुगम भारत ट्रॉफी में खेलते खिलाड़ी - फोटो : रोहित सोनकर
विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को समाजसेवी केशव जालान ने पुरस्कृत किया। संचालन डॉ संजय चौरसिया, धन्यवाद डॉ उत्तम ओझा ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी भाजपा काशी क्षेत्र नवरतन राठी, महामंडलेश्वर दिव्यांग पीठाधीश्वर कृपानंद, अशोक चौरसिया, रवि चौहान, सुनीता तिवारी, निधि अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें