उत्तर प्रदेश की स्लीपर वंदे भारत की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। ट्रेन के 16 कोच में कुल 823 सीट है। सप्ताह में छह दिन चलेगी। आइए जानते हैं इसकी खासियत...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। 16 कोच और 823 सीट वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। नई वंदे भारत की मरम्मत वाराणसी में ही होगी, जबकि प्रयागराज और कानपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे की ओर से शेडयूल जारी होने के साथ ही नई ट्रेन की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है। तस्वीरों में देखें- वंदे भारत ट्रेन की सीटें और व्यवस्था...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को ट्रेन उद्घाटन के साथ ही बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना हुई। आधी रात बाद 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन इस ट्रेन से रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ कुछ स्कूली छात्र प्रयागराज और कानपुर तक का सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
4 of 7
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को घर आने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
5 of 7
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
रात में चलने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तेज गति, बेहतर सुरक्षा और उच्च स्तर के आराम के साथ लंबी दूरी की यात्राओं को नया आयाम देगी। हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर पहली स्लीपर ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी उन्नत एयरोडायनामिक डिजाइन, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, कम झटकों और शांत वातावरण के कारण यह ट्रेन तेज रफ्तार पर भी आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव यात्री करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बेहतर स्वच्छता, यात्री-अनुकूल इंटीरियर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, स्वदेशी कवच सुरक्षा प्रणाली और आधुनिक आपातकालीन संचार व्यवस्थाएं हैं।
एक से दूसरे कोच तक जाने के लिए ऑटोमेटिक दरवाजे के साथ ही ट्रेन के क्रू मेंबर्स के लिए सीधे संवाद के लिए इमरजेंसी टॉक-बैंक सिस्टम भी लागू किया गया है। क्षेत्रीय व्यंजनों के विकल्पों के साथ उच्च गुणवत्ता की ऑनबोर्ड कैटरिंग सुविधा भी मिलेगी।