मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती
- फोटो : अमर उजाला
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम आरती कर धर्म के भेद को खत्म किया और सबके राम, सबमें राम की उक्ति को चरितार्थ किया। इस अवसर पर महंत बालक दास महाराज ने कहा कि राम की शरण में रहने वाले को किसी का भय नहीं और राम का साथ छोड़ने वालों को कहीं शरण नहीं। जन-जन में राम का जितना विस्तार होगा, उतना ही दुनिया शांति की ओर जाएगी।