वाराणसी में एक धर्मस्थल से सटी विवादित जमीन पर गाय को बांधने के लिए बने टीनशेड (मड़ई) को लेकर रविवार देर रात बवाल हो गया। हालत ये हो गई पुलिस को पहली बार उपद्रवी भीड़ के सामने से पीछे हटना पड़ा। आगे की स्लाइड में देखें बवाल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात इस बवाल की शुरुआत एक अफवाह हुई। एक पक्ष के लोगों ने अफवाह फैलाई कि उनके धर्मस्थल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्होंने मड़ई में तोड़फोड़ करते हुए वहां आग लगा दी। वहीं, अफवाह फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ सिगरा थाना के समीप फातमान मार्ग पर इकट्ठी हो गई और नारेबाजी करने लगी।
विज्ञापन
3 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने उस पर पथराव करते हुए गुलाबबाग-लल्लापुरा मार्ग पर खड़े डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। एहतियातन फातमान मार्ग पर एक सीओ, पांचों थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया है।
4 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा-फातमान मार्ग के समीप विद्यापीठ मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल के समीप अधिवक्ता मंटू सिंह का मकान है। धर्मस्थल से सटी जमीन पर मड़ई डालकर मंटू की तीन गाय बांधी जाती है। मंटू की गाय दुहने वाले बबलू सरदार ने बताया कि रात नौ बजे के लगभग वह बारिश के कारण मड़ई में हुए कीचड़ पर मिट्टी डालकर उसे समतल करा रहा था।
विज्ञापन
5 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान धर्मस्थल से निकलकर तीन-चार लोगों ने कहा कि क्यों निर्माण कार्य करा रहे हो। मंटू और उनके पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो धर्मस्थल से बाहर आए लोगों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच धर्मस्थल से निकल कर आए लोगों के पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी ने मड़ई में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।
विज्ञापन
6 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस पर दोनोें पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव में घायल मंटू ने अपनी गायों को किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर धर्मस्थल से बाहर आए लोगों और उनके पक्ष के लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया कि हमारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जल्दी आओ। भीड़ में शामिल कुछे लोग भागकर लल्लापुरा गए और लोगों को इकट्ठा करने लगे।
विज्ञापन
7 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी ही देर में लल्लापुरा और पितरकुंडा के सैकड़ों लोगों की भीड़ सिगरा थाना के समीप फातमान मार्ग पर इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करने लगी। सिगरा थानाध्यक्ष ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच पांच थानों की फोर्स और पीएसी के साथ एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
8 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तो सभी लोग गुलाबबाग-लल्लापुरा मार्ग की ओर भागते हुए सड़क किनारे खड़े डेढ़ दर्जन से ज्यादा दो पहिया और चार पहिया वाहनोें में तोड़फोड़ करने लगे। स्थिति नियंत्रित न होते देख पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। थोड़ी ही देर में मौके पर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी रेंज दीपक रतन, डीएम व एसएसपी 10 और थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को कानून के दायरे में रहने की ताकीद लाउडहेलर से की गई।
9 of 10
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा थाने के समीप विद्यापीठ मोहल्ले में रविवार की रात जानबूझकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद रहे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ऐसा ही मानते हैं। दरअसल, सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर जिले भर की फोर्स का पूरा ध्यान काशी विश्वनाथ मंदिर और मैदागिन से दशाश्वमेध घाट के बीच था। रविवार रात एक तरफ विवाद हो रहा था, दूसरी तरफ बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से आए कांवरिया कतारबद्ध हो रहे थे।
Two groups clash over cow in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शहर के कई कोनों में बोल बम के जयकारे गूंज रहे थे। इसी दौरान धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे की अफवाह फैलाई गई और फिर जानबूझकर भीड़ को इकट्ठा किया गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को समझाना शुरू किया तो पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान सिगरा थाना और आसपास के इलाके में लगभग दो घंटे अफरातफरी रही और लोग घरों में दुबके रहे।