शालीमार बाग इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने हास्य कलाकार दीपक सैनी पर हमला कर दिया। दीपक सैनी लाफ्टर चैलेंज व अन्य टीवी शो में हास्य कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
2 of 5
deepak saini
- फोटो : फेसबुक
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। दिलीप ने हमला करने वाले लोगों पर सोने की चेन झपटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दीपक सैनी सपरिवार शालीमार बाग के बी ब्लॉक में रहते हैं। वह पेशे से हास्य कलाकार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
deepak saini
- फोटो : फेसबुक
शनिवार रात वह अपनी कार से घर के पास पहुंचे। खाली जगह मिलने पर वहां वे अपनी कार पार्क करने लगे। इसी दौरान विक्रम नाम का युवक वहां पहुंचा और उसने दीपक से कार हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
4 of 5
deepak saini
- फोटो : फेसबुक
दीपक के पिता ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। लेकिन, उसने फोन कर अपने दो सहयोगी को वहां बुला लिया। उसके बाद तीनों ने दीपक पर सरिया से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए दीपक एक दुकान में घुस गए और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। दीपक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक ने अपने बयान में बताया कि हमलावर उसके गले से सोने के चेन को भी झपटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।